कोहरे में एक ओर जहां रेलवे प्रशासन की ओर से रेगुलर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, वहीं स्पेशल ट्रेनों के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है। रेलवे की ओर से शनिवार से स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं, जबकि आने वाले समय में और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दरअसल, उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से कोहरे का हवाला देते हुए दर्जनों ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ये ट्रेनें 16 दिसंबर से जनवरी अंत तक निरस्त की गई हैं। इससे यात्रियों के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं। दूसरी ओर रेलवे स्पेशल ट्रेनों के लिए जमीन तैयार कर रहा है।
{"_id":"5dfdb43e8ebc3e87cf3e16a1","slug":"special-trains-started-for-delhi-from-21-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए 21 से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, प्लेटफॉर्म हुए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए 21 से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, प्लेटफॉर्म हुए तय
Sat, 21 Dec 2019 11:27 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे यात्रियों की सुविधा का हवाला दे रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से 21 दिसंबर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। साथ ही एक डुप्लीकेट बेगमपुरा एक्सप्रेस भी शुरू करने की तैयारी है। रेलवे लखनऊ से आनंदविहार के बीच लखनऊ आनंदविहार स्पेशल चलाने जा रहा है। 04205 लखनऊ से आनंदविहार के लिए 04205 विंटर स्पेशल ट्रेन 21 दिसंबर से 11 जनवरी तक सात ट्रिपों में चला रहा है। यह गाड़ी प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को शाम 7.05 बजे चलकर सुबह सवा पांच बजे आनंदविहार पहुंचेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
वापसी में ट्रेन 22 दिसंबर से 12 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को रात 9.05 बजे आनंदविहार से चलकर सुबह लखनऊ पहुंचेगी। रेल अधिकारियों के अनुसार, कोहरे के चलते चारबाग से दिल्ली जाने वाली ज्यादातर गाड़ियों का संचालन बाधित है। ऐसे में स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत हो जाएगी। इसमें शनिवार की ट्रेन में स्लीपर में 315 व थर्ड एसी में 49 सीटें खाली रह गईं। वहीं गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेगुलर से महंगी हैं स्पेशल
एक ओर जहां लखनऊ से दिल्ली का रेगुलर ट्रेन में स्लीपर का किराया 315 रुपये होता है। वहीं स्पेशल ट्रेन में यह किराया तत्काल के बराबर वसूला जाता है, जो कि चार सौ रुपये से अधिक होता है। ऐसे ही थर्ड एसी का किराया रेगुलर में करीब 815 रुपये रहता है, जबकि स्पेशल में यह किराया 1100 रुपये से अधिक पड़ता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्लेटफॉर्म हुए तय
चारबाग से दिल्ली और कटरा से वाराणसी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तय कर दिए गए हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली व वहां से वापस आने वाली विंटर स्पेशल ट्रेन पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी। जबकि 04612 वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी विंटर स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आएगी और वाराणसी से कटरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 04611 छह नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचेगी।
चारबाग से दिल्ली और कटरा से वाराणसी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तय कर दिए गए हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली व वहां से वापस आने वाली विंटर स्पेशल ट्रेन पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी। जबकि 04612 वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी विंटर स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आएगी और वाराणसी से कटरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 04611 छह नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचेगी।