फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव: इसौली सपा प्रत्याशी के विरोध में उतरे कार्यकर्ता, लगाए गंभीर आरोप

Wed, 01 Feb 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Feb 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
sp workers opposes sultanpur isauli candidate
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

टिकट बंटने के बाद पार्टियों में उथल-पुथल जारी है। अब सपा में इसौली विधान सभा जनपद से सुल्तानपुर के प्रत्याशी अबरार अहमद को बदलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया।

sp workers opposes sultanpur isauli candidate
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

कार्यकर्ता पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लेकिन वहां से भगा दिए जाने के बाद आजम खां के घर के बाहर बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।

sp workers opposes sultanpur isauli candidate
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अबरार अहमद पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है, अबरार लोगों के सामने गाली-गलौज और अपशब्द बोलते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sp workers opposes sultanpur isauli candidate
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुलायम और अखिलेश के लिए भी अपशब्द कहे। 

विज्ञापन
sp workers opposes sultanpur isauli candidate
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

कार्यकर्ताओं ने बताया कि समस्या लेकर जाने पर ये कहकर भगा देते थे तुम लोगों ने मुलायम, अखिलेश को वोट दिया है मुझे नहीं। कार्यकर्ताओं ने ये भी बताया क‌ि अखिलेश की जनसभा में हम विरोध करने जा रहे थे लेकिन इसलिए रोक दिया गया कि इसका गलत संदेश जाएगा। कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत करते हुए प्रत्याशी को बदलने की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed