फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व डिप्टी एसपी के बेटे ने सड़क पर बाइक खड़ी कर लगाई आग, पूछताछ की तो बोला...

Thu, 19 Nov 2020 01:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Nov 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
son of former deputy SP set fire on his bike in lucknow
आशियाना में बाइक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के आशियाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने बुधवार शाम को आशियाना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बीच सड़क पर अपनी बाइक खड़ी की।  इसके बाद आग लगा दी। वह दिवंगत डिप्टी एसपी का बेटा है। बीच सड़क खड़ी बाइक में आग लगते ही हड़कंप मच गया।

son of former deputy SP set fire on his bike in lucknow
बाइक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहीं चौकी पर तैनात सिपाही ने पास की दुकान से ड्रम के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक दमकल पहुंची, आग पर काबू पाया जा चुका था। 
 
son of former deputy SP set fire on his bike in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, सेक्टर-एच निवासी स्व. देशराज सिंह बलरामपुर में डिप्टी एसपी थे। उनका बेटा अवनीश प्रताप सिंह अपनी मां के साथ घर पर रहता है। अवनीश सीएमएस से कक्षा 8वीं का छात्र है। वह बुधवार शाम को अपनी बाइक से सेक्टर-जे से अपने घर जा रहा था। इसी बीच आशियाना पुलिस चौकी के पास उसने बाइक बीच सड़क पर खड़ी कर दी। इसके बाद उसमें आग लगा दी। आग लगते ही शोरशराबा होने लगा। चौकी पर मौजूद सिपाही दौड़े। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
son of former deputy SP set fire on his bike in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही खुर्शीद आलम ने पास की दुकान में रखे ड्रम के पानी से आग बुझानी शुरू की। इसी बीच राहगीरों ने फायर कंट्रोल को भी सूचना दी गई। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
son of former deputy SP set fire on his bike in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने आग लगाने के बाद भाग रहे अवनीश को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में अवनीश ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक खराब हो गई थी। गुस्से में आकर उसने बाइक में आग लगा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed