फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मामूली विवाद पर दो पक्ष भिड़े, ताबड़तोड़ फायरिंग, छह थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा

Wed, 31 Jul 2019 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
six injured in a clash between two groups in lucknow
दो पक्षों की भिड़ंत में हुआ पथराव व क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में आशियाना के रुचिखंड प्रथम में मंगलवार देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से करीब 300 लोग एकत्र हो गए और मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। दूसरे पक्ष ने निर्माणाधीन मकान की ईंटें उठाकर पथराव किया। फायरिंग और पथराव से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। देर रात तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण थी। एएसपी ग्रामीण विक्रांत वीर ने बताया कि दोनों पक्ष के गणमान्य लोगों की मदद से मामला शांत करा लिया गया है। फिलहाल किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि छह लोग जख्मी हुए हैं।

six injured in a clash between two groups in lucknow
दो पक्ष भिड़े - फोटो : अमर उजाला

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि झगड़े की शुरुआत सोमवार रात हुई थी। रुचिखंड प्रथम का एक युवक अपनी स्कूटी पर मोडीफाइड साइलेंसर लगाकर दौड़ा रहा था। इस पर इलाके में रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दूसरे पक्ष ने युवक से स्कूटी का साइलेंसर बदलवाने की बात कही, जिस पर झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज व धक्का-मुक्की हुई। हालांकि, आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। मंगलवार रात नौ बजे साइलेंस के शोर का विरोध करने वाला युवक अपने साथियों को लेकर किला चौराहे पर खड़ा था तभी स्कूटी वाला युवक 20-25 लोगों को लेकर वहां आया और उसे पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह जान बचाकर युवक व उसके साथी वहां से भागे। स्कूटी सवार हमलावर भी पीछे से आ गए और युवक व उसके साथियों के घर पर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने लगे।

six injured in a clash between two groups in lucknow
दो पक्ष भिड़े - फोटो : अमर उजाला

इलाकाई लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार हमलावर और उसके साथियों ने जमकर उपद्रव किया। आसपास खड़ी कारों और बाइक में तोड़फोड़ की। शोरगुल व हंगामा होते देख इलाके के लोग घरों से निकल आए। उन्होंने स्कूटी सवार हमलावर को साथियों समेत घेर लिया और मारपीट करने लगे। उन्होंने फोन करके साथियों को बुलवाया। कुछ ही पल में स्कूटी सवार हमलावर के 35-40 साथी असलहे लेकर आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इलाकाई लोगों का कहना है कि करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गईं। इससे दहशत फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
six injured in a clash between two groups in lucknow
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

दूसरे पक्ष के लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। कुछ लोग पास ही एक निर्माणाधीन मकान में घुस गए और वहां रखे ईंट-पत्थर उठाकर हमलावरों पर चला दिए। करीब आधे घंटे तक उपद्रव चलता रहा। सूचना पाकर आशियाना, पीजीआई, कैंट, आलमबाग, कृष्णानगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग भाग गए। मौके पर छह लोग घायल अवस्था में मिले जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
six injured in a clash between two groups in lucknow
दो पक्ष भिड़े - फोटो : अमर उजाला

दोनों तरफ से नारेबाजी से गरमाया माहौल
मारपीट, फायरिंग और पथराव के दौरान एक पक्ष ने धार्मिक व भड़काऊ नारेबाजी की तो दूसरे पक्ष ने भी धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे इलाके का माहौल गरमा गया। पुलिस अधिकारियों के सामने भी लोगों ने धार्मिक नारे लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed