{"_id":"66456cdd717b759bdc0d582d","slug":"sitapur-murder-case-ajit-says-priyanka-was-shot-first-her-mother-was-attacked-with-a-hammer-in-last-2024-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीतापुर हत्याकांड: अजीत ने बयां की क्रूरता की कहानी, सबसे पहले भाभी को मारा, अंत में मां पर किए हथौड़े से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर हत्याकांड: अजीत ने बयां की क्रूरता की कहानी, सबसे पहले भाभी को मारा, अंत में मां पर किए हथौड़े से वार
Thu, 16 May 2024 08:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 May 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के पल्हापुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले अजीत सिंह ने पुलिस की पूछताछ में उस रात की अपनी क्रूरता की पूरी कहानी बयां की है। उसने सबसे पहले अपनी भाभी के सीने में गोली मारी थी। गोली की आवाज सुनकर जब उसकी मां सावित्री पहुंची थी तो उन पर हथौड़े से वार कर घायल कर दिया था। उसके बाद अनुराग व उसके तीनों बच्चों को मौत के घाट उतारा। कुछ देर घायल मां के पास बैठा रहा। फिर अचानक उनका सिर कूंच दिया था।
आरोपी अजीत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अजीत सबसे ज्यादा खुन्नस प्रियंका सिंह से रखता था। इसलिए वह 11 मई की रात असलहा और हथौड़ा लेकर उनको ही मारने के लिए छत पर पहुंचा था। सोते वक्त ही उसने प्रियंका के सीने में गोली मार दी थी।
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गोली चलने की आवाज जब सुनाई दी तो अजीत की मां सावित्री वहां पहुंची। उनको देख उसने उन पर हथौड़े से वार कर दिया। वह घायल होकर वहीं गिर गईं। उसके बाद अनुराग के कमरे में गया। उसको दो गोलियां मारीं। फिर वह ऊपर आया। अनुराग के तीनों बच्चों की हत्या की। सबसे बाद में उसने मां को मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी अजीत
- फोटो : अमर उजाला
...इसलिए मां को मार डाला
अजीत ने पुलिस को बताया है कि मां को मारने का इरादा नहीं था। लेकिन, वह अचानक से सामने आ गईं। इसलिए उसने उन पर वार कर दिया। जब अन्य सभी की हत्या कर वह मां के पहुंचा तो उनकी सांसें चल रही थीं।
अजीत ने पुलिस को बताया है कि मां को मारने का इरादा नहीं था। लेकिन, वह अचानक से सामने आ गईं। इसलिए उसने उन पर वार कर दिया। जब अन्य सभी की हत्या कर वह मां के पहुंचा तो उनकी सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अजीत ने ये भी दावा किया कि मां ने कहा था कि वह वहां से चला जाए। अजीत का कहना था कि उस पर सनक चढ़ी थी, कुछ समझ नहीं आ रहा था। ऐसा लगा कि अगर मां जिंदा रहेगी तो वह कैसे उनका सामना करेगा। ये सोचते ही अजीत ने मां सावित्री पर कई वार कर दिए।