फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुद्धमय हुआ माहौल, भूटान के भिक्षुओं की प्रार्थना के साथ श्रावस्ती महोत्सव प्रारंभ, तस्वीरें

Sat, 24 Feb 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इकौना / कटरा (श्रावस्ती)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इकौना / कटरा (श्रावस्ती) Updated Sat, 24 Feb 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
shravasti mahotsav begins.

बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के चाइना मंदिर के निकट शनिवार से तीन दिवसीय श्रावस्ती महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव की शुरुआत प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ग्रामीण अभियंत्रण सेवा राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर की इस मौके पर भूटान मंदिर के भिक्षुओं द्वारा बुद्ध वंदना प्रस्तुत कर माहौल बुद्धमय कर दिया।



परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं व चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कैबिनेट मंत्री ने श्रावस्ती में विशाल ऑडिटोरियम का निर्माण कराने व जिले के चहुंमुखी विकास की बात कही।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सांसद दद्दन मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल व भाजपा पदाधिकारियों के साथ पुलिस, शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, पंचायत राज, उद्यान, कृषि, भूमि संरक्षण सहित अन्य विभागों व विभिन्न उद्योगों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया।

आज आयोजित होंगे यह कार्यक्रम
श्रावस्ती महोत्सव में रविवार को दूसरे दिन शिक्षक सम्मेलन, थारू नृत्य, एस ग्रुप द्वारा रामायण प्रस्तुति, मैजिक शो, लाफ्टर शो, उड़ान बैंड, शहीद कर्नल सुशील चंद्र चैधरी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन व यश भारती पुरस्कार से सम्मानित गीतांजली शर्मा द्वारा कृष्ण लीला प्रस्तुति की जाएगी।

shravasti mahotsav begins.

महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

shravasti mahotsav begins.

महोत्सव में सजाई गईं झांकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shravasti mahotsav begins.

कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed