लखनऊ में शुक्रवार को धनतेरस पर खूब ‘धनवर्षा’ हुई। लोगों ने आधी रात के बाद तक जमकर खरीदारी की, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठेे। धनतेरस पर 3400 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
2 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार
- फोटो : amar ujala
हजरतगंज, अमीनाबाद, चौक, यहियागंज, आलमबाग, भूतनाथ इंदिरानगर, पत्रकारपुरम गोमतीनगर, मुंशीपुलिया इंदिरानगर, राजाजीपुरम में बाजार और शोरूम ग्राहकों की भीड़ से ठसाठस रहे। धनतेरस पर 2.19 करोड़ की मर्सडीज बेंज कार घर पहुंची तो 35.50 और 18.50 लाख के डायमंड सेट भी बिके। यहीं नहीं, 500 किग्रा सोने एवं 5000 किग्रा चांदी के गहने, बर्तन, मूर्ति की बिक्री हुई। धनतेरस पर 1400 करोड़ की बिक्री कर ऑटो सेक्टर अव्वल रहा। इसके अलावा रियल एस्टेट में 800 एवं सराफा में 500 करोड़ का कारोबार हुआ।
3 of 10
धनतेरस
- फोटो : amar ujala
सराफा कारोबारियों ने काटी चांदी
सूत्राें के मुताबिक राजधानी के 1500 कारोबारियों ने औसतन 200-200 ग्राम सोने के गहने बेचे हैं। यानी इन्होंने कुुल 300 किलो के गहने चेन, झाला, सुई-धागा, अंगूठी, हार, नथुनी, चूड़ी, मंगलसूत्र, सिक्के आदि के रूप में बेचे। इसी प्रकार 45 से अधिक बडे़े सराफा कारोबारियों ने 100 करोड़ से अधिक के सोने के गहने बेचे।
4 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार
- फोटो : amar ujala
इसके अतिरिक्त 5000 किलो से अधिक चांदी के बर्तन, सिक्के, थाली, गिलास, मंदिर, मूर्तियां बिकीं। इनमें से 1500 किलो चांदी के बर्तन एवं मूर्तियां तो सिर्फ कोल्हापुर से आई थीं। 10 बड़े ब्रांडेड शोरूम ने अनुमानित 160 करोड़ रुपये के सोने के गहने बेचे। सराफा के कुल 500 करोड़ के कारोबार में 350 करोड़ के सोने, 100 करोड़ के डायमंड व कुंदन, 50 करोड़ की चांदी के गहने की बिक्री रही।
5 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार
- फोटो : amar ujala
65 लाख की बाइक भी बिकी
धनतेरस पर हार्ले डेविडसन बाइक बिकी है, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। संभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को इसका पंजीयन नहीं हो सका। यह बाइक चिनहट के शोरूम से बिकी है। इसके अतिरिक्त 3.35 लाख की बुलेट मोटर साइकिल भी 120 से अधिक बिकी। देर रात तक 9000 से अधिक दोपहिया वाहन बिक चुके थे।