फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रियों को भा रहा है तेजस एक्सप्रेस का सफर, इन स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली

Sat, 26 Oct 2019 01:36 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 26 Oct 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Seats available in special trains after diwali
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala

तेजस एक्सप्रेस के प्रति यात्रियों का रुझान बढ़ता जा रहा है। इससे स्पेशल ट्रेनों का गणित बिगड़ गया है। स्थिति यह है कि किराया अधिक होने के बावजूद तेजस में सीटें भर रही हैं, जबकि स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह तक रही हैं। आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार सुविधाओं के चलते तेजस को वरीयता मिल रही है।

Seats available in special trains after diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन दीपावली पर यात्रियों के लिए राहतकारी साबित हो रही है। एक ओर रेलवे कमाई के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है तो दूसरी ओर तेजस है, जिसे यात्री अधिक तरजीह दे रहे हैं। दीपावली के बाद लखनऊ से दिल्ली लौटने के लिए यात्री इस ट्रेन में सीटें बुक करवा रहे हैं।
Seats available in special trains after diwali
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
मसलन, 31 अक्तूबर की बात करें तो तेजस में सीटें तेजी से भर रही हैं, पर अभी भी सीटें उपलब्ध हैं। जबकि चेयरकार का किराया 1715 रुपये एग्जीक्यूटिव क्लास का 2310 रुपये है, जोकि स्पेशल ट्रेनों से महंगा है। तेजस में एक व दो नवंबर को चेयरकार व एग्जीक्यूटिव में क्रमश: 242 व 13 और 217 व 18 सीटें खाली हैं। वहीं लखनऊ से दिल्ली के बीच 31 अक्तूबर को पांच स्पेशल ट्रेनें हैं, जिनका किराया तेजस से कम है और इनमें अच्छी-खासी सीटें खाली हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो त्यौहारों पर प्रतिवर्ष स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिसकी वजह है आमदनी। इससे राजस्व में खासी वृद्धि हो जाती है। दरअसल, स्पेशल व सुविधा ट्रेनों का किराया महंगा होता है, जिससे रेलवे की कमाई बढ़ जाती है, लेकिन तेजस के चलते इनका गणित बिगड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Seats available in special trains after diwali
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
तेजस की स्थिति
31 अक्तूबर को तेजस की एग्जीक्यूटिव में वेटिंग है, लेकिन चेयरकार में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। जबकि एक नवंबर को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस की चेयरकार व एग्जीक्यूटिव में क्रमश: 313 व 13 सीटें खाली हैं। ऐसे ही दो नवंबर को इन दोनों श्रेणियों में क्रमश: 217 व 18 सीटें खाली हैं।

 
विज्ञापन
Seats available in special trains after diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर
दीपावली बाद स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें
बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल (04403) की थर्ड एसी में 828 सीटें
मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल (04069) की स्लीपर में 124 सीटें
जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल (04091) की स्लीपर में 504 सीटें
लखनऊ-निजामुद्दीन स्पेशल (04419) की थर्ड एसी में 235 सीटें
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल (04059) की स्लीपर में 187 सीटें
डिब्रूगढ़ नई दिल्ली स्पेशल (04061) की स्लीपर में 700, थर्ड एसी में 11 व सेकेंड एसी में 30 सीटें
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed