{"_id":"5dfa59438ebc3e87ff46c78c","slug":"shivpal-yadav-pragatisheel-samajwadi-party-workers-protest-over-caa-in-lucknow-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतरे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता शिवपाल सिंह यादव व कार्यकर्ताओं की पुलिस से बुधवार को जमकर झड़प हुई। प्रसपा के मुख्यालय पर इकठ्ठा कार्यकर्ता जैसे ही जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा जाने के लिए निकले बैरिकेडिंग लगाकर उनको लगभग कैद कर लिया। बैरिकेडिंग पार करने के लिए कार्यकर्ताओं ने कोशिश की तो पुलिस ने बल प्रयोग करके उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कई बार पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो कुछ को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर भी प्रदर्शन किया।
2 of 5
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आह्वान पर संविधान बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च के लिए कार्यकर्ता सुबह से मुख्यालय पर जुटना शुरू हो गए थे। उधर पुलिस ने भी उनको रोकने के लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया था। पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही पार्टी कार्यालय से बाहर निकलने वाले दोनों मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा रखी थी।
3 of 5
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं को कार्यालय के अंदर जाने से पुलिस ने नहीं रोका लेकिन लगभग 10 बजे जैसे ही नेताओं का हुजूम जीपीओ के लिए पैदल निकला। उसी समय पुलिस ने बैरिकेडिंग बंद करके सबको मुख्यालय के सामने ही रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कुछ जोशीले कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिस लाठी पटक कर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी कार्यालय से निकलकर वहां पहुंच गए। जिससे कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया और वह फिर से पुलिस से भिड़ गए। पहले से ही तैनात भारी पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। अधिकारियों ने धारा 144 लगी होने का हवाला देकर शिवपाल सिंह यादव को भी बाहर निकलने से रोक दिया। इस पर शिवपाल यादव पार्टी कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। लगभग एक घंटे तक वह कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध ही नहीं विद्रोह की स्थिति है। सरकार को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए। ये देश हित में नहीं है। इस कानून से देश की एकता और अखंडता को खतरा है। प्रदेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यूपी सरकार भुखमरी, भ्रष्टाचार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से मुकाबला करने में फेल है। देश और प्रदेश के अन्नदाता सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में पार्टी का प्रदर्शन करती रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।