{"_id":"59cbc7174f1c1bbe538b4c0d","slug":"shivpal-can-take-big-decision-before-12-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुलायम से झटका खाए शिवपाल 12 तक ले सकते हैं अहम फैसला, समर्थकों ने बढ़ाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम से झटका खाए शिवपाल 12 तक ले सकते हैं अहम फैसला, समर्थकों ने बढ़ाया दबाव
Thu, 28 Sep 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Sep 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों ने उन पर नई सियासी पारी शुरू करने का दबाव बढ़ा दिया है। वे चाहते हैं कि मौजूदा घटनाक्रम पर वह चुप्पी तोड़ें और अपने अपमान के खिलाफ मुखर हों। इसके लिए नया दल नहीं तो कोई फ्रंट बनाकर लड़ाई की शुरुआत की जा सकती है। हो सकता है कि 12 अक्तूबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि से पहले वह कोई अहम फैसला कर लें। दो दिन से शिवपाल अपने समर्थकों से मिल रहे हैं।
इटावा और मैनपुरी के कार्यकर्ता व नेता उनसे खासतौर से मिले हैं। शिवपाल समर्थकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पांच अक्तूबर को सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम सिंह को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाता है या नहीं। यदि नेताजी को फिर से पार्टी की बागडोर नहीं सौंपी गई तो शिवपाल कोई भी फैसला लेने के लिए खुद को आजाद समझेंगे।
2 of 5
गौरतलब है कि पिछले दिनों लोहिया ट्रस्ट में हुई प्रेस कांफ्रेंस के बारे में ये कयास लगाए जा रहे थे कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव नई पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि नई पार्टी नहीं बनाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वो न तो अखिलेश के साथ हैं और न शिवपाल के साथ बल्कि सपा के साथ हैं। इससे मुलायम की रहनुमाई में नई पार्टी के गठन की उम्मीद संजो रहे शिवपाल को करारा झटका लगा।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
मुलायम ने अखिलेश के बारे में कहा था कि अखिलेश यादव पुत्र हैं, इस नाते मेरा आशीर्वाद उनके साथ है लेकिन उनके कई फैसलों से सहमत नहीं हूं। यह पूछने पर कि कौन से फैसलों से सहमत नहीं है तो कहा, यह बाद में बताऊंगा। उन्होंने अखिलेश को भी नसीहत दी कि जो बाप का नहीं हो सकता, वह किसका होगा, उस पर कौन विश्वास करेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने पार्टी में उठापटक और नए दल के गठन की अटकलों पर यह अपील करके विराम लगा दिया कि समाजवादी विचारधारा के लोग गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाओं और छात्रों को सपा से जोड़ें। सपा पूरे प्रदेश में, गली, मुहल्ले और गांव-शहरों में है। सपा में नेतृत्व के सवाल पर कहा कि नेतृत्व हम ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अखिलेश के वादा न निभाने पर थे नाराज
मुलायम अखिलेश के वादा न निभाने पर नाराज थे। वो बोले, अखिलेश ने कहा था, तीन महीने के लिए अध्यक्ष हूं, इसके बाद नहीं रहूंगा। नेता जबान का पक्का और वादा निभाने वाला होना चाहिए। बाप को धोखा देगा तो कौन विश्वास करेगा। देश के सबसे बड़े नेता (पीएम नरेंद्र मोदी) ने कन्नौज में कहा कि जो बाप का नहीं हो सकता, वह किसका होगा। इसके बाद क्या बचता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।