{"_id":"5b9c8bcd867a55013c43ad46","slug":"selection-exam-of-exercise-trainer-and-regional-youth-welfare-officer-will-be-held-on-16-sep","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चयन परीक्षा कल, पेपर लीक से बचने को ये है व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चयन परीक्षा कल, पेपर लीक से बचने को ये है व्यवस्था
Sat, 15 Sep 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Job
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सम्मिलित व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सामान्य चयन प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा 16 सितंबर को लखनऊ और कानपुर नगर सहित प्रदेश के नौ जिलों के 266 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
2 of 7
फाइल फोटो
आयोग ने शांतिपूर्ण व सकुशल परीक्षा के लिए इस बार कई नई व्यवस्था लागू की है। कुल 694 पदों के लिए 3,37,395 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। योगी सरकार में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के बाद फ्रेश विज्ञापित पदों की यह पहली लिखित परीक्षा है।
3 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि परीक्षार्थियों की तलाशी और बायोमीट्रिक हाजिरी आदि के लिए परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार आधा घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर सीट के साथ प्रश्नपत्र भी जमा करना होगा। अभ्यर्थी केवल ओएमआर की तीसरी शीट ही ले जा सकेंगे। आयोग पूरी परीक्षा संपन्न होने के 24 घंटे बाद सभी सीरीज के प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
exam
उन्होंने बताया कि पेपर लीक से बचने के लिए इस बार एक से अधिक प्रश्नपत्र की व्यवस्था की गई है। ये प्रश्नपत्र कोषागार में सुरक्षित हैं। परीक्षा के पहले ही पता चलेगा कि किस प्रश्नपत्र से परीक्षा ली जाएगी और वही प्रश्नपत्र कोषागार से परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, शांतिपूर्ण व निर्विघभन परीक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।