{"_id":"6012814b8ebc3ef7c6580760","slug":"see-the-weather-update-about-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में अभी जारी रहेगा गलन भरी सर्दी का प्रकोप, 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अभी जारी रहेगा गलन भरी सर्दी का प्रकोप, 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है साथ ही बताया है कि अभी दो से तीन दिन तक लोगों की ऐसी ही भारी गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि गुरुवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के 40 से अधिक जिलों और आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
विभाग की ओर से जारी घने कोहरे के ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से कम भी दर्ज हो सकती है। चेतावनी में लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, कानपुर, उन्नाव, बलिया, सीतापुर, पीलीभीत, मेरठ समेत कई जिले शामिल हैं।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं, लखनऊ में दिन में कमजोर धूप और गलन भरी ठंड से अभी दो-तीन दिन तक खास राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कोहरे की घनी परत के चलते धूप कम समय के लिए मिल पा रही है। अगले कुछ दिनों में यह छंटने के साथ गुनगुनी धूप राहत देगी। हालांकि, पहाड़ों से आती बर्फीली हवा परेशान करती रहेंगी। इन सबके बीच दिन और रात के पारे का उतार-चढ़ाव ने बुधवार को फिर बर्फीला बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
गुरुवार को सुबह ठंड व घने कोहरे के साथ हुई। हालांकि, दोपहर एक बजे के करीब हल्की धूप निकल आई। इसके पहले, बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा। बीते छह दिनों में यह चौथा दिन रहा, जब अधिकतम तापमान का यह हाल रहा। यह 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
न्यूनतम तापमान ने भी पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस का गोता लगाया। यह 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दोपहर से पहले कोहरा तो छंट गया, लेकिन कोहरे के चलते धूप का इंतजार जारी ही रहा। दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप ने दस्तक तो दी, लेकिन हवाओं के चलते गलन हावी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।