फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: High Court to hear crucial case on deadly Chinese manjha today; Centre to respond on online availability

यूपी: जानलेवा बने चाइनीज मांझे पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई आज, ऑनलाइन उपलब्धता पर केंद्र देगा जवाब

Mon, 05 Oct 2026 08:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Oct 2026 08:10 AM IST
सार

Ban on Chinese thread: यूपी में जानलेवा बन चुके चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से रोक को लेकर हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई है। इस मामले में केंद्र सरकार भी अपना जवाब देगी। बीते कुछ साल से इसको लेकर बहुत सारी घटनाएं हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
UP: High Court to hear crucial case on deadly Chinese manjha today; Centre to respond on online availability
ऑनलाइन बिक रहा चाइनीज मांझा - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी समेत प्रदेश में खतरनाक मांझे से हो रही मौतों व लोगों के घायल होने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सोमवार को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ के समक्ष यह मामला सूचीबद्ध है। इससे पहले कोर्ट ने खतरनाक मांझे की ऑनलाइन उपलब्धता रोकने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जवाब पेश करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए जवाब पर याचिकाकर्ता को अपना पक्ष पेश करने के लिए समय भी दिया था। वर्ष 2018 में स्थानीय अधिवक्ता ने यह जनहित याचिका दाखिल की थी। इसमें खतरनाक मांझे पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


इससे पहले मई में हुई सुनवाई पर हाईकोर्ट ने राजधानी समेत प्रदेश में खतरनाक मांझे से लोगों की मौतें होने व घायल होने के मामले में प्रदेश के गृह और कर विभाग के अपर मुख्य सचिवों/ प्रमुख सचिवों, पुलिस महानिदेशक, औद्योगिक विकास और पर्यावरण विभागों के प्रमुखों को 13 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने इन अफसरों से पूछा था कि पहले के आदेश के तहत खतरनाक मांझे के उत्पादन, बिक्री, इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को क्या कदम उठाए हैं और क्या कार्यप्रणाली तय की है। ये अफसर वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए थे और वांछित जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed