कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज की बस मंगलवार सुबह मलिहाबाद में गदियाखेड़ा गांव के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ, जो बस चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। दुर्घटना में बस सवार 40 में से 22 बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। इस बीच अभिभावक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्कूल में हंगामा करने लगे।
मोबाइल पर बात कर रहा था चालक, बेकाबू होकर पलट गई स्कूल बस, बच्चे घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहीमाबाद स्थित कॉलेज की आठ नंबर बस सुबह औरास, हसनपुर बयारी, दौलतपुर, मवई कला, फतेहपुर सहित कई गांवों के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गदियाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में बैठी आस्था रावत, राम, सूरज, सुखपाल सिंह, तनु, चांदनी, सीमा, अमित कुमार, पूनम, सोनम, लक्ष्मी, मनु सिंह, मीनू, अमित पाल, शिवानी, करिश्मा, शालिनी, प्रियंका, प्रियांशु सहित 22 बच्चे घायल हो गए। इनमें हार्दिक, लक्ष्मी व आस्था की हालत गंभीर होने से परिवारीजन शहर के अस्पताल ले गए।
तेज रफ्तार से बस चलाता है ड्राइवर
बच्चों ने बताया कि चालक राम सिंह रोजाना तेज रफ्तार में बस चलाता है। शिकायत करने की बात करने पर उल्टे उन्हीं को धमकाता है। बच्चों के मुताबिक मंगलवार सुबह ड्राइवर बस चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। गदियाखेड़ा मोड़ के पास भी उसने बातें करना बंद नहीं किया। यह बात कुछ ग्रामीण ने भी बताई। पुलिस इसकी जांच कर रही है।