फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसबीआई बैंक में लगी आग, कम्प्यूटर, फर्नीचर समेत कई सामान राख, देखें तस्वीरें...

Sat, 05 Aug 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Sbi branch caught fire
एसबीआई में लगी आग

हसनगंज के डालीगंज की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शुक्रवार रात सवा नौ बजे आग लग गई। बैंक के अंदर से धुआं निकलता देख गार्ड ने तत्काल फायर और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ब्रांच मैनेजर को बताया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से कम्प्यूटर, फर्नीचर, फाल्ससीलिंग, एसी जलकर राख हो गए।

Sbi branch caught fire
आग के बाद अंदर का हाल

एसबीआई डालीगंज शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि रात 8.50 बजे वह बैंक बंद कर घर के लिए निकले थे। अभी घर के बाहर ही पहुंचे थे कि गार्ड अनुज दीक्षित की कॉल आ गई। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

Sbi branch caught fire
बैंक के बाहर लगी भीड़

आग की चपेट में आने से कस्टमर हॉल में दर्जनों कम्प्यूटर, कुर्सियां, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन, वाटर कूलर, पंखे, एसी जलकर राख हो गए। शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ इसका पता शनिवार को सुबह लगाया जाएगा। आग फॉल्स सीलिंग में लगी। उसी के  जरिए पूरे हॉल में फैल गई। इसके कारण सारा सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sbi branch caught fire
नुकसान का जायजा लेते बैंक कर्मी

बैंक में तैनात गार्ड अनुज दीक्षित की सक्रियता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। गार्ड ने समय से अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों के मुताबिक अगर आग रात 11 बजे के बाद लगती तो कुछ भी नहीं बचता।

विज्ञापन
Sbi branch caught fire
आग पर काबू पाने का प्रयास करते कर्मी

बैंक में तैनात गार्ड अनुज दीक्षित की सक्रियता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। गार्ड ने समय से अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों के मुताबिक अगर आग रात 11 बजे के बाद लगती तो कुछ भी नहीं बचता। गार्ड रात 11 बजे के बाद एटीएम सहित सभी दरवाजे बंद कर चला जाता है। आग अधिकारियों के निकलने से महज 15 से 20 मिनट में लगी थी। इंस्पेक्टर हसनगंज पीके झा ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सामानों का आंकलन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। सुबह तक सूच तैयार की जाएगी। आग किस कारण लगी है इसकी जांच कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed