फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 11 लाख, कारसेवकों पर गोलीकांड को बताया दुखद

Sat, 20 Feb 2021 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Feb 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav daughter-in-law Aparna Yadav donates Rs 11 lakhs for the construction of Ram temple in Ayodhya
अपर्णा यादव ने राम मंदिर के लिए दिया दान - फोटो : एएनआई

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का दान किया है। इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि वह यह दान स्वेच्छा से कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाने के आरोपों पर भी बयान दिया है। 

Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav daughter-in-law Aparna Yadav donates Rs 11 lakhs for the construction of Ram temple in Ayodhya
अपर्णा यादव - फोटो : ANI

अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने ये स्वेच्छा से किया है। मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है। आपको बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए देशभर में 150000 टोलियां धन संग्रह कर रही हैं। 

Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav daughter-in-law Aparna Yadav donates Rs 11 lakhs for the construction of Ram temple in Ayodhya
अपर्णा यादव - फोटो : एएनआई

इसी कड़ी में शुक्रवार को अवध प्रांत के प्रचारक कौशल और कार्यवाह प्रशांत भाटिया समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे थे। अपर्णा यादव ने प्रांत प्रचारक कौशल को राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये समर्पित किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav daughter-in-law Aparna Yadav donates Rs 11 lakhs for the construction of Ram temple in Ayodhya
अपर्णा यादव। - फोटो : एएनआई

इस दौरान अपर्णा यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या में हुई गोलीकांड को दुखद बताया। अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव द्वारा अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि उन्होंने पहले जो किया और जिन परिस्थितियों में जो कुछ भी हुआ, वो बहुत दुखद था। उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। जो बीत गया वो आज में बदल नहीं सकता है।

विज्ञापन
Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav daughter-in-law Aparna Yadav donates Rs 11 lakhs for the construction of Ram temple in Ayodhya
विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय। - फोटो : अमर उजाला

यूपीआई और बारकोड से नहीं ली जाएगी समर्पण राशि: चंपत राय
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में धन संग्रह के बीच अब यूपीआई और बारकोड से समर्पण राशि नहीं ली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि समर्पण राशि पूरी पारदर्शिता के तहत ली जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed