{"_id":"5dd3ae868ebc3e5496154dda","slug":"route-diversion-of-many-trains-due-to-gomtinagar-underpass","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गोमतीनगर में बनेगा अंडरपास, दो दिन तक प्रभावित रहेंगी ये ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः गोमतीनगर में बनेगा अंडरपास, दो दिन तक प्रभावित रहेंगी ये ट्रेनें
Tue, 19 Nov 2019 02:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे प्रशासन की ओर से गोमतीनगर में लिमिटेड हाइट सब-वे (अंडरपास) का निर्माण कार्य दो दिसम्बर से शुरू किया जाएगा। इससे 11 ट्रेनों का संचालन दो दिन तक प्रभावित होगा। उन्हें बदले हुए रूट व रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
दरअसल, अंडरपास के निर्माण के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से रेलवे बोर्ड से ब्लॉक मांगा गया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने कई चरणों में ब्लॉक देने का फैसला लिया है। इसी क्रम में पहला ब्लॉक दो व तीन दिसम्बर को चार घंटे के लिए लिया जाएगा, जिससे दिलकुशा-बाराबंकी रूट पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। बता दें कि साल 2016 में दिलकुशा मल्हौर रेलखंड पर सीमित ऊंचाई वाला अंडरपास बनाने के लिए बजट को मंजूरी मिली थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
हनीमैन चौराहे से खरगापुर तक जाने के लिए अंडरपास बनाया जाना था, लेकिन मौके पर तकनीकी पेंच फंसने से निर्माण कार्य अटक गया था। गत दिनों उच्च न्यायालय ने इस बाबत रेलवे से जवाब मांगा था, जिस पर लखनऊ मंडल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को अंडरपास के निर्माण के लिए ब्लॉक मांगा और सोमवार को बोर्ड ने ब्लॉक प्रदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये ट्रेनें होंगी बाधित
- 2 दिसंबर को गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (15063) व अहमदाबाद मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस (15270) बदले हुए रूट मानकनगर, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, मल्हौर के रास्ते संचालित होगी। वहीं कानपुर अनवरगंज इंटरसिटी (14222) लखनऊ में डेढ़ घंटे, धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलज व फैजाबाद लखनऊ पैसेंजर को मल्हौर में 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
- 2 दिसंबर को गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (15063) व अहमदाबाद मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस (15270) बदले हुए रूट मानकनगर, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, मल्हौर के रास्ते संचालित होगी। वहीं कानपुर अनवरगंज इंटरसिटी (14222) लखनऊ में डेढ़ घंटे, धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलज व फैजाबाद लखनऊ पैसेंजर को मल्हौर में 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- 3 दिसंबर को अमरनाथ एक्सप्रेस (15097) व गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस लखनऊ की जगह मल्हौर, बादशाहनगर, ऐशबाग के रास्ते संचालित होगी। वहीं जलियांवाला बाग एक्सप्रेस जफराबाद, सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी। धनबाद से आने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस 80 मिनट, गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस (15023) 60 मिनट व फैजाबाद लखनऊ पैसेंजर (54333) 40 मिनट रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।