फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 13: फाइनल से पहले ऋषि सिंह ने लिया था हनुमानगढ़ी व रामलला का आशीर्वाद, समर्थकों ने मनाया जश्न

Mon, 03 Apr 2023 01:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Apr 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
Rishi Singh's supporters celebrated his victory in Indian Idol 13.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल 13 में जीत हासिल कर अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को गौरवांवित कर दिया। विजेता के रूप में उन्हें 25 लाख रुपये और एक ट्रॉफी दी गई है।



ऋषि की जीत से अयोध्या में उत्साह का माहौल है। ऋषि ने फाइनल मुकाबले से पहले अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए थे। उनकी जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर ऋषि को बधाई दी और कहा कि 'Indian Idol-13' के विजेता बनने की अयोध्या निवासी ऋषि सिंह को हार्दिक बधाई!

आपकी अटूट संगीत साधना को समर्पित इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे संगीत जगत को गर्व है। मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहे, आपकी स्वर्णिम सफलताओं का क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है।

Rishi Singh's supporters celebrated his victory in Indian Idol 13.
- फोटो : amar ujala

ऋषि सिंह की जीत पर अयोध्या के लोगों ने कहा कि वो हमारे नगर की शान हैं। ऑडिशन राउंड में ही ऋषि ने तीनों जजों का दिल जीत लिया था फिर उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Rishi Singh's supporters celebrated his victory in Indian Idol 13.
- फोटो : amar ujala
ऋषि सिंह ने फाइनल में सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती और देवोस्मिता रॉय को पीछे छोड़ यह ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Singh's supporters celebrated his victory in Indian Idol 13.
- फोटो : amar ujala

ऋषि शो की शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय हो गए थे, जिसके वजह से सोशल मीडिया पर पहले ही लोग दावा कर रहे थे कि वह शो में जरूर जीत हासिल करेंगे।

विज्ञापन
Rishi Singh's supporters celebrated his victory in Indian Idol 13.
- फोटो : amar ujala

अपने परिजनों के साथ ऋषि सिंह।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed