{"_id":"5b6e9c174f1c1ba43e8b668b","slug":"relative-of-bjp-mla-beaten-in-faizabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के रिश्तेदार की पिटाई का वीडियो वायरल, गनर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के रिश्तेदार की पिटाई का वीडियो वायरल, गनर सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो में करन रावत को पीटते आरोपी
- फोटो : amarujala
फैजाबाद में मिल्कीपुर के भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा के शहर स्थित आवास पर चढ़कर भाजपा नेताओं ने गुंडागर्दी की हदें पार कर दीं। विधायक के ममेरे भाई की जमकर धुनाई के साथ फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने दो दिन बाद मामला चुपचाप दर्ज किया, मगर न तो मीडिया को भनक लगने दी और न ही कार्रवाई की।
Trending Videos
जांच करती पुलिस
- फोटो : amarujala
विधायक ने घटना की छत से एक बच्चे द्वारा बनाई वीडियो शुक्रवार को वायरल कर दिया तो हड़कंप मच गया। शासन के सख्त रुख के बाद एसएसपी ने गनर को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी नेताओं के घरों व ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। इस बीच विधायक ने एसएसपी से मिलकर कहा कि अपनी इज्जत की खातिर अब तक चुप थे, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सामने आना पड़ा।
जांच करती पुलिस
- फोटो : amarujala
घटना 30 जुलाई को विधायक के घर के सामने हुई। मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा का आवास शहर के कैंट थानाक्षेत्र के बढ़ईपुरवा में है। विधायक के ममेरे भाई करण रावत निवासी सोखावां थावा पूराकलंदर ने बताया कि वह 30 जुलाई को अपने मामा विधायक के पिता हरिश्चंद्र से मिलने थाना कैंट स्थित बढ़ई का पुरवा स्थित आवास पर गए थे।
रात में जब वह घर जाने के लिए विधायक आवास से बाहर निकले तो एक एसयूवी पर सवार भाजपा नेता विकास सिंह जनौरा निवासी व उनके एक अन्य साथी ने शराब के नशे में उनसे गालीगलौज करनी शुरू कर दी।
रात में जब वह घर जाने के लिए विधायक आवास से बाहर निकले तो एक एसयूवी पर सवार भाजपा नेता विकास सिंह जनौरा निवासी व उनके एक अन्य साथी ने शराब के नशे में उनसे गालीगलौज करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : amarujala
विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बताया कि इसी दौरान बगल में रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुदौली सर्वजीत सिंह के आवास से उनका सरकारी गनर दिग्विजय सिंह, निजी गनर दीपू सिंह समेत उसका साला व ड्राइवर आदि भी पहुंच गए और सबने उन्हें पीटा आरोप है कि दीपू ने पिस्टल से उन पर फायर किया।
विज्ञापन
शिल्पी सिंह
- फोटो : amarujala
भाजपा नेता सर्वजीत की पत्नी व रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह ने पुलिस छापेमारी के बाद प्रेसवार्ता में विधायक पर गंभीर आरोप जड़े। मिल्कीपुर विधायक को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए उनसे अपने पति को जान का खतरा बताया। कहा कि इस मारपीट में उनके पति व रिश्तेदारों को भाजपा विधायक के इशारे पर फंसाया जा रहा है।