फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने में लगा महंगाई का तड़का, बढ़े सब्जियों के दाम, यहां देखें रेट

Thu, 18 Oct 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Oct 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
rate of tomatoes and onions hiked in lucknow
डेमो
लखनऊ में प्याज और टमाटर 10 रुपये किलो तक महंगा हो गया है। कीमत बढ़ने के पीछे आवक घटने को कारण बताया जा रहा है। दुकानदारों का कहना कि प्याज की जमाखोरी होने के कारण कीमत बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।


डालीगंज सब्जी मंडी के रामकुमार ने बताया कि थोक मंडी में जो प्याज 10 से 15 रुपये किलो बिक रहा था, वह बीते रविवार से 17 से 19 रुपये किलो तक हो गया है। इसके कारण खुदरा मंडी में 15 से 20 रुपये किलो बिकने वाला प्याज बढ़कर 25 से 30 रुपये किलो तक पहुंच चुका है।

इसी तरह जो टमाटर थोक में 14 से 15 रुपये किलो था, उसकी कीमत 16 से 18 रुपये किलो हो चुकी। इससे खुदरा टमाटर 30 से 40 रुपये किलो बिकने लगा। गोमतीनगर के दुकानदार लालमन यादव ने बताया कि यहां पर प्याज 30 से 35 रुपये किलो बिका है।

यहां देखें, कीमत

rate of tomatoes and onions hiked in lucknow
डेमो
दुबग्गा मंडी के आढ़तियों के अध्यक्ष नजमुद्दीन राइनी ने बताया कि प्याज की स्थानीय फसल खत्म हो चुकी है। वर्तमान में नासिक से प्याज मंगाया जा रहा है। इससे प्याज की कीमत बढ़ी है। जब तक स्थानीय प्याज मंडी में नहीं आएगा, तब तक कीमतें बढ़ेंगीं।

खुदरा कीमत प्रति किलो
सब्जी        रविवार         बुधवार
प्याज        15-20         25-30
टमाटर      20-25        30-35
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed