मौसम बदलने एवं आवक बढ़ने से सब्जियों और दालों की कीमतें घटने लगी हैं। बुधवार को खुदरा मंडियों में नए आलू की कीमत में 11 रुपये किलो की गिरावट आई, वहीं थोक मंडी में दालों के दाम दो रुपये किलो तक घटे।
पत्रकारपुरम सब्जी मंडी के कारोबारी लालमन यादव ने बताया कि हफ्ते भर पहले जो नया और पुराना आलू 20 से 25 रुपये किलो में बिक रहा था, उसकी कीमत में 8 से 11 रुपये किलो की गिरावट आई है। कोल्ड स्टोरेज का आलू मंडियों में पहुंचने से सस्ता हुआ है।
प्याज भी 20-25 से घटकर 15-16 रुपये किलो हो चुका है। लौकी एवं कद्दू भी 10 से 15 रुपये किलो में बिक रहा है। टमाटर के भाव 25-30 ले 15-20 रुपये किलो हो गए हैं। बैंगन 20-25 रुपये प्रति किलो से 15-20 रुपये हो गया है
वहीं 15 से 20 रुपये की बिकने वाली गोभी को खरीदार नहीं मिल रहे। डालीगंज की खुदरा मंडी में बुधवार को 10 रुपये में 10 गोभी बिकी।
5 of 5
डेमोrate of pulses and vegetables go down in lucknow
सात दिन में 8 रुपये घटी अरहर दाल की कीमत
एक हफ्ते में अरहर दाल की थोक कीमत आठ रुपये किलो तक घटी है। पांडेयगंज थोक गल्ला मंडी के कारोबारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को दाल दो रुपये किलो सस्ती हुई। अरहर की पुखराज दाल जो मंगलवार को 68 रुपये किलो थी वह 66 रुपये हो गई। यही दाल 28 नवंबर को 75 रुपये किलो थी। इसी प्रकार चना दाल, काबुली चना भी दो रुपये किलो सस्ता हुआ है। बुधवार को थोक मंडी में चना दाल 85, काबुली चना 62 रुपये किलो में बिका।