फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mastermind plan by a killer in the capital—first, a domestic help was hired, then, in collusion with her,

यूपी: राजधानी में कातिल का मास्टमाइंड प्लान, पहले नौकरानी रखवाई, फिर उसी के साथ मिलकर की वृद्धा की हत्या

Sat, 31 Oct 2026 08:47 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 31 Oct 2026 08:47 PM IST
सार

लखनऊ के आशियाना में 65 वर्षीय नीरा गुप्ता की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने किशोरी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पूर्व घरेलू सहायिका मोनी रावत पर साजिश रचने का आरोप सामने आया। आरोपियों ने दूध में नशीला पदार्थ देकर वृद्धा को बेहोश किया और विरोध करने पर हत्या कर दी। करीब 50 लाख के जेवर बरामद हुए।

विज्ञापन
UP: Mastermind plan by a killer in the capital—first, a domestic help was hired, then, in collusion with her,
राजधानी में कातिल का मास्टमाइंड प्लान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले वृद्धा का भरोसा जीता, फिर घर में काम करने के बहाने किशोरी को रखवाया और इसके बाद साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की साजिश रच डाली। आशियाना के सेक्टर-के निवासी नीरा गुप्ता (65) की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में ऐसी ही साजिश सामने आई है।

विज्ञापन


नीरा के घर पहले काम कर चुकी बाराबंकी के लोनी कटरा स्थित खैराकनकू गांव निवासी मोनी रावत ने ही कुछ दिन पहले किशोरी को घरेलू काम के लिए रखने की सलाह दी थी। मोनी को पता था कि वृद्धा के घर में काफी कीमती सामान है। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। विरोध करने पर आरोपियों ने नीरा की हत्या कर दी। पुलिस ने किशोरी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि नीरा के भतीजे इंदिरानगर निवासी अनुभव ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छानबीन में पता चला कि नीरा के घर कुछ दिन पहले ही एक किशोरी घरेलू काम के लिए आई थी। जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

इस तरह पकड़ा गया

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना के दिन किशोरी और तीन अन्य लोगों की लोकेशन नीरा के घर के पास मिली। इसी आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरी ने नगराम निवासी रवि प्रकाश व सरिता रावत और मोनी रावत के साथ मिलकर लूटपाट के दौरान नीरा की हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने तीनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

50 लाख के जेवर और नकदी समेत पूरा सामान बरामद

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 50 लाख रुपये कीमत के लूटे गए जेवर और 38,318 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा मृतका का पासपोर्ट, घड़ी, गैस पासबुक, बैग, सूटकेस, स्प्रे, कपड़े और अन्य सामान भी मिला है।

 



 

जागीं तो कर दी हत्या

एसीपी कैंट सुजीत दुबे ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले नीरा को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इससे वह बेहोश हो गई थीं। रवि प्रकाश के कहने पर सरिता घर के बाहर निगरानी कर रही थी। वहीं, रवि प्रकाश, मोनी और किशोरी ने उंगलियों के निशान छिपाने के लिए दस्ताने पहने और घर के अंदर दाखिल हुए।

चोरी के दौरान नीरा की आंख खुल गई और उन्होंने विरोध किया। इस पर रवि प्रकाश ने तकिये से उनका मुंह दबा दिया, जबकि मोनी और किशोरी ने उनका गला दबाया। इसी दौरान किशोरी ने मसाला कूटने वाले लोहे के मूसल से नीरा के सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया। चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर से सामान समेटकर भाग निकले।

 

पहले काम कर चुकी थी मोनी, उसी ने खुलवाया घर का रास्ता

इंस्पेक्टर आशियाना गजेंद्र राय ने बताया कि चारों आरोपी आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। मोनी पहले नीरा के घर काम करती थी। नीरा के पति की मौत के बाद उसने काम छोड़ दिया था। कुछ दिन पहले वह नीरा से मिलने पहुंची और किशोरी को काम पर रखने की बात कही।

मोनी पर भरोसा करके नीरा ने पहले से काम कर रही नौकरानी को 22 अक्तूबर को हटा दिया और किशोरी को काम पर रख लिया। मोनी, किशोरी, सरिता और रवि प्रकाश ने पहले ही साजिश रच ली थी कि नीरा के घर में काफी कीमती सामान है और आसानी से चोरी की जा सकती है। इसी योजना के तहत चारों ने 27 अक्तूबर को वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed