{"_id":"6ae604690b24eed67c003bf2","slug":"lucknow-major-action-taken-over-negligence-in-public-grievance-redressal-igrs-12-sub-inspectors-sent-to-po-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: जनसुनवाई-आईजीआरएस में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 12 दरोगा लाइन हाजिर; पुलिस आयुक्त ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: जनसुनवाई-आईजीआरएस में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 12 दरोगा लाइन हाजिर; पुलिस आयुक्त ने की कार्रवाई
Sat, 31 Oct 2026 08:38 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:38 PM IST
सार
लखनऊ में जनशिकायतों और आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने 12 दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई में विभिन्न थानों और चौकियों के प्रभारी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और सरकारी कार्यों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोगों की शिकायतों और आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में शनिवार को पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने 12 दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस आयुक्त के अनुसार, लापरवाही के मामले में गोमतीनगर के विवेकखंड चौकी इंचार्ज राखी, चिनहट की जलसेतु चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह, गुडंबा की शिवानी विहार चौकी इंचार्ज दिवाकर सरोर।
विज्ञापन
आलमबाग के बस स्टैंड चौकी प्रभारी वीर विक्रम सिंह, मड़ियांव की नौबस्ता चौकी इंचार्ज दीपक पांडेय, बख्शी का तालाब के इंदौरा बाग चौकी प्रभारी अशोक यादव, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तैनात दरोगा दीपक कुमार, मोहनलालगंज थाने में तैनात दरोगा अतुल सिंह, दुबग्गा थाने में तैनात दरोगा भगवान सिंह, वजीरगंज थाने में तैनात दरोगा रजत सिंह, पारा थाने में तैनात दरोगा भारत सिंह और गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा अनिल भगत के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने सभी अधीनस्थों को चेतावनी दी है कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और शासकीय कार्यों में उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन