फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेहंदीपुर बालाजी की तरह लखनऊ की इस दरगाह से जुड़ी हैं अजब-गजब मान्यताएं

Wed, 01 Mar 2017 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Mar 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
rashidya miyan dargah in lucknow
दरगाह
राजस्थान के दौंसा जिले में स्थित बालाजी के मंदिर को हनुमान जी का शक्तिशाली मंदिर माना जाता है। मान्यता है क‌ि इस मंदिर में लोगों को नकारात्मक ऊर्जाओं मुक्ति भी मिलती है। लखनऊ में इटौंजा इलाके की महोना नगर पंचायत में स्थ‌ित एक दरगाह कई दशकों से लोगों की आस्था का केंद्र बनी है। माना जाता है क‌ि इस धार्मिक स्थल में भी मेहंदीपुर मंदिर जैसी शक्त‌ियां हैं।
rashidya miyan dargah in lucknow
दरगाह
लखनऊ की इस दरगाह को रशीदिया मियां की दरगाह कहा जाता है, यहां रोजाना श्रद्धालु आते हैं और बाबा से दुआ मांगकर धागा बांधते हैं। कई लोग यहां जंजीर से जकड़े जमीन पर लेटे भी द‌िखाई देते हैं। आसपास के लोगों का दावा है क‌ि इस दरगाह की मिट्टी और पानी में भी चमत्कारी शक्त‌ि है।
 
rashidya miyan dargah in lucknow
दरगाह
बताते हैं क‌ि दशकों पहले महोना निवासी हाजी रशीदियां मियां अपने घर में अकेले ही कमरे में चुपचाप अल्लाह की प्रार्थना में लीन रहते थे। बाबा के पास जब भी कोई कुछ मांगने जाता था तो उसे बाबा दुआ देते थे जिससे उनके बिगड़े काम बन जाते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rashidya miyan dargah in lucknow
दरगाह
ग्रामीण बाबा के कई करिश्माई किस्से बताते हैं। बाबा के निधन के बाद ग्रामीणों ने महोना कस्बे के झबरा तालाब के पास उनकी मजार बनाकर उसे दरगाह का रूप दिया।
विज्ञापन
rashidya miyan dargah in lucknow
दरगाह
एक ग्रामीण के मुताब‌िक कई बार ऐसे लोग भी यहां लाए जाते हैं जो मानस‌िक रूप से परेशान होते हैं और उन पर बुरी आत्मा का साया होता है। उनके परिजन दरगाह में थागा बांधते हैं और यहां का पानी लेकर जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed