{"_id":"5bcea116bdec22695b779bfe","slug":"ramesh-yadav-sabhapati-wife-meera-yadav-says-son-committed-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिजीत हत्याकांड: जांच टीम को परेशान करती रही मीरा, सबूत उठाकर फेंक दिया था डस्टबिन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिजीत हत्याकांड: जांच टीम को परेशान करती रही मीरा, सबूत उठाकर फेंक दिया था डस्टबिन में
Tue, 23 Oct 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Oct 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी मीरा यादव ने किया खुलासा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विधान परिषद के सभापति के बेटे अभिजीत उर्फ विवेक यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मां मीरा यादव ने पति रमेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कैंट थाने से पेशी पर जाते समय मीरा ने मीडिया से कहा कि उनके बेटे अभिजीत ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी, लेकिन पुलिस उनके पति के दबाव में उसे फंसा रही है। मीरा ने आरोप लगाया कि उनके पति उनके पूरे परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं। थाने में मीडिया से घिरी मीरा को पुलिस ने जबर्दस्ती गाड़ी में बैठाकर कोर्ट लेकर गई।
2 of 7
son of ramesh yadav
- फोटो : अमर उजाला
इसके पहले मीरा यादव का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मीरा के मुताबिक सभापति उसे और बेटे अभिजीत के साथ सौतेला व्यवहार करते थे। खर्च तक के लिए रुपये नहीं देते थे। छोटी से छोटी चीज के लिए सभापति के परिवार का मोहताज रहना पड़ता था। इसके चलते अभिजीत शराब का लती हो गया था।
सुबूत नष्ट करने की कोशिश में फंसी मीरा
3 of 7
पुलिस जानकारी लेती हुई
- फोटो : अमर उजाला
मीरा ने पहले हार्टअटैक से अभिजीत की मौत की बात कही, लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हुआ। आनन-फानन में एएसपी पूर्वी सर्वेश मिश्रा, एएसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह, फोरेंसिक टीम दारूलशफा स्थित आवास पर पहुंची तो कई ऐसे सुबूत मिले, जिससे संदेह हुआ कि अभिजीत का हत्यारा घर के अंदर ही है। हत्या को साजिश रचकर सामान्य मौत की कहानी बनाई गई। सबूत नष्ट किए गए। पुलिस ने घर का एक-एक कोना छाना। किचन से लेकर बेडरूम तक कई ऐसे सबूत मिले जो अभिजीत की हत्या की पुष्टि कर रहे थे। सुबूतों को नष्ट करने का संदेह मीरा यादव पर गया। फोरेंसिक टीम जब भी कोई साक्ष्य जुटाती मीरा हाथ से छीनकर किचन में ले जाती और डस्टबीन में डाल देती। इससे नाराज पुलिस अधिकारियों ने सख्ती की। इसके बाद ही साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में मां पर चाकू से वार कर चुका था अभिजीत
4 of 7
विधान परिषद सभापति के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह के मुताबिक अभिजीत नशे का आदी था। वह नशे की हालत में जब भी घर पहुंचता लड़ाई-झगड़ा करता था। कई बार मारपीट पर आमादा हो जाता। मीरा खुद को बचाने के लिए अक्सर बड़े बेटे अभिषेक को घर बुलाती थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभिजीत ने नशे की हालत में एक बार मीरा पर चाकू से कई वार किए थे। उसके इस आदत की डर कर मां घर में कोई भी धारदार सामान या भारी सामान सामने नहीं रहने देना चाहती थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शनिवार रात को भी जब मीरा ने गुस्से में उसे थप्पड़ मारा था। अभिजीत नाराज हो गया। उसने मां पर कलछुल से कई बार वार किया। इससे गुस्से में आई मीरा ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
शनिवार रात दो से तीन बजे के बीच हुई मौत
5 of 7
मौके पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभिजीत की हत्या शनिवार रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुई थी। रात 11 बजे वह नशे की हालत में घर में पहुंचा। करीब आधा घंटे तक वह मां से गाली-गलौज करता रहा। इस पर गुस्से में मां मीरा ने करीब 12 बजे उसे मारना शुरू कर दिया और बेहोश होने पर उसका गला घोंट दिया। दोनों के बीच झगड़ा करीब दो घंटे से अधिक समय तक चला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।