फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लंगर चखा, कहा- सिख, हिन्दुओं के बड़े भाई

Sat, 27 Oct 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Oct 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh in gurudwara in lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ सांसद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सिखों को बलिदान देने में आगे रहने वाला समाज बताया। गुरुद्वारा अहियागंज में सिखों के चौथे गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरु को मत्था टेकने के बाद कहा कि सिख समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

rajnath singh in gurudwara in lucknow.
- फोटो : amar ujala

राजनाथ सिंह ने कहा, सिख हिंदुओं के बड़े भाई हैं, देश की सीमा संस्कृति की रक्षा करते आये हैं। इसमें वो हमेशा आगे रहे हैं। समय-समय पर बलिदान भी दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु केदरबार में सुनाने नहीं बल्कि शबद कीर्तन सुनने जाना चाहिये। गुरु का प्रकाश पर्व सारे जगत को रौशन करता है।

rajnath singh in gurudwara in lucknow.
- फोटो : amar ujala

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ गुरुद्वारे पहुंचे गृहमंत्री ने यहां गुरु दरबार में मत्था टेका। मौके पर गुरुद्वारे के डॉ. गुरमीत सिंह, सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी समेत तमाम सिंधी पंजाबी भाइयों ने उनको गुरु घर का सम्मान सरोपा भेंट किया। करीब पौने घंटा तक समय बिताने के बाद लौटते समय उन्होंने गुरु घर का प्रसाद भी चखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajnath singh in gurudwara in lucknow.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

इससे पहले शुक्रवार को यहां दिन भर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी में सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया गया। गुरुद्वारा हॉल को फूलों व लाइटों से सजाया गया था। विश्व विख्यात रागी भाई चमनजीत सिंह जी लाल ने शबद कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया।

विज्ञापन
rajnath singh in gurudwara in lucknow.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

गुरुद्वारा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ मेयर संयुक्ता भाटिया व अन्य।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed