फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लैब जांच में बिग बास्केट की दाल समेत पांच प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ निकले घटिया, नोटिस जारी

Fri, 27 Jul 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jul 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
pulse of big basket found fail in the lab test
डेमो - फोटो : डेमो
घटिया खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए एफएसडीए की ओर से बीते माह अभियान के दौरान लैब जांच को भेजे गए नमूनों में एक दर्जन से अधिक की रिपोर्ट जिला इकाई को प्राप्त हुई है। इसमें धारा ब्रांड सरसों तेल, ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े बिग बास्केट प्रतिष्ठान की उड़द दाल सहित पांच प्रतिष्ठानों के नमूने लैब जांच में फेल पाए गए हैं। 
pulse of big basket found fail in the lab test
डेमो - फोटो : डेमो
घटिया गुणवत्ता व पैकेजिंग मानकों की अनदेखी के चलते इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लैब जांच में फेल नमूनों से जुड़े प्रतिष्ठान व दुकान संचालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए एफएसडीए ने उन्हें नोटिस जारी किए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि इन प्रतिष्ठान मालिकों को एक्ट के प्रावधानों के तहत नोटिस के माध्यम से रेफरल लैब में अपील करने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। तय समय में रेफरल लैब न जाने पर इनके खिलाफ जुर्माना कार्रवाई कराने को एफएसडीए कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
pulse of big basket found fail in the lab test
- फोटो : डेमो
उन्होंने बताया कि मई व जून में विशेष अभियान के तहत तीन दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच कर नमूने भर लैब भेजे गए थे। इनमें से एक दर्जन से अधिक नमूनों की प्राप्त रिपोर्ट में पांच नमूने गुणवत्ता में कमी, अधोमानक व पैकेजिंग एक्ट के उल्लंघन पर निगेटिव आए हैं। फेल नमूनों में अलीगंज में आरके जनरल स्टोर के संचालक श्याम बहादुर सिंह के यहां से लिए गया धारा ब्रांड सरसों तेल का नमूना जांच में वेजिटेबल आयल की मिलावट पाए जाने पर फेल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
pulse of big basket found fail in the lab test
- फोटो : डेमो
इस पर स्टोर के संचालक सहित निर्माता भवानी इंडस्ट्रीज जयपुर व विपणन से जुड़ी मदय डेयरी फूड प्रा. लि. नई दिल्ली को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसी तरह ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़ी बिग बॉस्केट के नबीकोट स्थित अशोक वेयर हाउस बीकेटी के मुख्य भंडारण स्थल इनोवेटिव रीटेल प्रा. लि. से लिया उड़द दाल और मोहीबुल्लापुर भार्गव स्टेट स्थित  हैड्स ऑन ट्रेडर्स के यहां से लिया गया धुली मूंग का नमूना पैकेजिंग एक्ट के मानकों की अनदेखी पर फेल हुआ।
विज्ञापन
pulse of big basket found fail in the lab test
- फोटो : डेमो
इसके अलावा राजश्री स्वीट्स रेस्टोरेंट इंदिरा नगर के बेसन लड्डू व मिठाई का नमूना घटिया रिफाइंड के इस्तेमाल के कारण व इलाके के ही मो. शादाब की दुकान से लिया दही का नमूना मिल्क फैट मात्रा तय मानक से कम मिलने पर फेल हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed