फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PUBG Killer: भाई की धमकी से सहमी मासूम पिता को देख फफक पड़ी, मां का शव खून से सना पड़ा रहा, चाहकर भी वो कुछ ना कर सकी

Thu, 09 Jun 2022 03:23 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
PUBG Killer Shocked by brother s threat cried seeing father
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जिस मां ने नौ महीने अपनी कोख में रखा, इसके बाद नौ साल की उम्र तक लालन-पालन किया, भाई की धमकी के चलते मां की हत्या के दौरान नौ साल की मासूम चाहकर भी कुछ नहीं कर सकी। उसका दर्द बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पिता के साथ पहुंचते ही फूट पड़ा। जैसे ही साधना का शव बाहर आया। पिता ने अंतिम संस्कार के लिए वैदिक परंपराओं से कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान वह लगातार रोती रही। उसकी मामी उसे संभालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसका हर आंसू दर्द और बेबसी की कहानी बयां कर रहा था। रह-रहकर वह पिता से लिपट जाती और रोने लगती। पिता किसी तरह खुद को संभाल उसे ढांढस बंधाते।



PUBG Killer Shocked by brother s threat cried seeing father
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि पीजीआई इलाके में रहने वाले सेना के जेसीओ नवीन की पत्नी की हत्या उनके नाबालिग बेटे ने की थी। शनिवार देर रात को वारदात हुई। इस दौरान घर में नाबालिग बेटे के अलावा नौ साल की मासूम बेटी भी थी।
PUBG Killer Shocked by brother s threat cried seeing father
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला

मां का शव देख वह रोने लगी तो भाई ने उसे भी मारने की धमकी दी। इससे वह सहम गई। तीन रात व दो दिनों तक वह अपने सीने में दर्द कैसे छिपाए रखा इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता। नाबालिग बेटे के गुस्से व बड़ी गलती ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
PUBG Killer Shocked by brother s threat cried seeing father
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
मां पर इस कदर नाराजगी की हत्या कर दी। फिर शव के साथ तीन रात व दो दिन तक रहा। मामले को छिपाने की हर कोशिश की। जब असफल हुआ तो मां के चरित्र पर ही दाग लगाने की कोशिश की। इसमें भी वह सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन
PUBG Killer Shocked by brother s threat cried seeing father
murder in lucknow - फोटो : सोशल मीडिया
नवीन के सामने अब अपने बेटी को संभालने और बेटे को सही रास्ते पर लाने की दोहरी जिम्मेदारी आ पड़ी है। स्थितियों को संभालने की कोशिश तो कर रहे थे, लेकिन खुद भी लोगों से छिपकर आंसू बहा रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed