लखनऊ के ईको गार्डन में करीब एक माह से धरने पर बैठे बीएड-टीईटी अभ्यर्थी आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न होने पर बुधवार को फिर से उग्र हो उठे। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर पुलिस ने झड़प भी हुई। पुलिस टीम को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
2 of 7
protest of tet holders
- फोटो : amar ujala
अपनी मांगों को लेकर 29 मई को विधानभवन का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं थीं। करीब ढाई हजार अभ्यर्थियों को काबू में करने के लिए कई थानों की फोर्स लगाई गई थी। हालात बेकाबू होने पर फोर्स ने रबर बुलेट भी चलाई थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को ये आश्वासन दिया गया था कि चार जून तक उनकी सुनवाई हो जाएगी।
3 of 7
protest of tet holders
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। छह जून को भी सुबह से ये कहकर टाला जाता रहा कि दोपहर दो बजे तक मामले पर निर्णय ले लेगी सरकार लेकिन जब सरकार की तरफ से कोई सूचना नहीं आई तो अभ्यर्थी भड़क उठे।
4 of 7
protest of tet holders
- फोटो : amar ujala
ईको गार्डन से सीएम आवास तक तिरंगा यात्रा निकालने के लिए प्रदर्शनकारी चल पड़े। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गार्डन का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। इससे भड़ेक अभ्यर्थी अंदर से ही पत्थर, पानी की बोतलें फेंकने लगे।
5 of 7
protest of tet holders
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों दीवार फांदकर सड़क पर उतर आए और पुलिस ने झड़प शुरू हो गई। इन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।