फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएड-टीईटी पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, बोले- सीएम के आदेश के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

Mon, 14 May 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 May 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
protest of B.Ed-TET passed candidates
protest of bed-tet holder - फोटो : amar ujala
बीएड-टीईटी पास अभ्यर्थियों का 12 दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को तेज हो गया। लखनऊ के ईको गार्डन स्थित धरनास्थल पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लगभग पांच हजार अभ्यर्थी इकट्ठा हुए। तेज धूप में करीब चार घंटे तक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर रोजगार देने की मांग उठाई।
protest of B.Ed-TET passed candidates
protest of bed-tet holder - फोटो : amar ujala
2011 बैच के अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सात साल से उनके साथ अन्याय हो रहा है। सरकारें आ रहीं जा रहीं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा ने रोजगार देने का वादा किया था लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया।
protest of B.Ed-TET passed candidates
protest of bed-tet holder - फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी ये आदेश दे दिया है कि वर्ष 2017 के विज्ञापन को आगे बढ़ाया जाए, जिसका विज्ञापन शुल्क 300 करोड़ रुपये सरकारी कोष में जमा है। प्रदर्शनकारी मान बहादुर सिंह ने बताया कि बीते 11 मई को हमारे प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest of B.Ed-TET passed candidates
protest of bed-tet holder - फोटो : amar ujala
इस पर सीएम ने अपर मुख्य सचिव राज्यप्रताप सिंह को निर्देशित किया था कि जल्द ही बीएड-टीईटी धाकों की समस्या का समाधान किया जाए लेकिन अब तक इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारी पवन गुप्ता और सत्यम ने आरोप लगाया कि सीएम को अफसर अंधेरे में रख रहे हैं। अब हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक अपर मुख्य सचिव हमारी मांगों के संदर्भ में शासनादेश जारी नहीं कर देते।
विज्ञापन
protest of B.Ed-TET passed candidates
protest of bed-tet holder - फोटो : amar ujala
प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी गेट के पिलर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी समझाने के बाद वह नीचे उतरा। अभ्यर्थियों ने कहा कि मांगों को लेकर हम कैंडल मार्च निकालेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed