{"_id":"5f5083c9c5494d3cc40bb018","slug":"property-dealer-durgesh-yadav-murder-case-latest-update-accused-palak-and-manish-beats-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : हमलावरों ने पीट-पीटकर फाड़ दिए थे दुर्गेश के कपड़े, वह खुद कहने लगा था- मुझे गोली मार दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : हमलावरों ने पीट-पीटकर फाड़ दिए थे दुर्गेश के कपड़े, वह खुद कहने लगा था- मुझे गोली मार दो
Thu, 03 Sep 2020 11:39 AM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
दुर्गेश यादव की पिटाई करते हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ पीजीआई के वृंदावन कालोनी सेक्टर-14 में दुर्गेश यादव की हत्या करने वाले हमलावरों ने पहले कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की थी। करीब 20 मिनट तक हमलावर कभी उसका गला घोंटते तो कभी लात व घूंसे से मारते थे। कोई उसके दोनों हाथों को बेल्ट से बांधता, ताकि वह भाग न सके। वह अपने साथियों से बचाने की गुहार लगा रहा था, लेकिन हमलावरों ने गन प्वाइंट पर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया था। उनके मोबाइल भी छीन लिए थे। डीसीपी पूर्वी चारू निगम ने भी दुर्गेश की कमरे में पिटाई की बात की पुष्टि की थी।
दुर्गेश यादव की पिटाई करते हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
हमलावर जब घर में दाखिल हुए उस वक्त दुर्गेश बाथरूम में था। इसके बाद जैसे ही वह बाहर निकला तो मनीष यादव और पलक ठाकुर ने अपने साथियों संग उस पर हमला बोल दिया। उसकी कमरे में जमकर पिटाई की। इस दौरान दुर्गेश सिर्फ बनियान व अंडरवियर में था। उसके कपड़े भी फट गए। पिटाई के दौरान पलक ठाकुर दुर्गेश के कमरे में मौजूद लोगों को कमरे बंद करने व उनका मोबाइल छीनने के लिए भी कहा।
दुर्गेश यादव की पिटाई करते हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हमलावरों ने दुर्गेश के दोस्तों को कमरे में बंद कर दिया। उनका मोबाइल छीन लिया। पिटाई के दौरान बनाई गई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसी बीच दुर्गेश मौका देखकर नीचे की तरफ भागा, लेकिन गेट के बाहर पहुंचने पर मनीष ने उसे गोली मार दी। गेट के बाहर सड़क पर वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Durgesh yadav
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गेश यादव की हत्या करने वाले बदमाश बेखौफ थे। वह उसी के घर में घुसकर हंगामा करते रहे। दुर्गेश को पहले जमकर पीटा, उसके कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद उसे बैठाकर रूपये वापस मांगते रहे। धमकी दे रहे थे कि रुपये वापस नहीं किया तो जाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
दुर्गेश यादव की पिटाई करते हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
यह सब करीब 20 मिनट तक चला। हमलावरों को भी पता था कि दुर्गेश के मकान के आसपास ज्यादा रिहायशी इलाका नहीं है। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। इस दौरान पलक ठाकुर उसे गालियां देती रही और रुपये वापस करने की मांग करती रही। पलक ठाकुर ने कहा कि प्यार से तुझे घर में बैठाया, अपने हाथों से खाना खिलाया, इसका यही अंजाम दिया है। लेकिन पिटाई के दौरान भी दुर्गेश ने एक बार भी रुपये वापस करने के लिए न तो हामी भरी और न ही रकम लेने की बात स्वीकार की।