फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात पुलिस हिरासत में मारे गए युवक के परिजनों से मिलने पहुंची प्रियंका, कहा- न्याय दिलाऊंगी

Tue, 27 Aug 2019 10:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Aug 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra meets to a victim's family who was died in police custody.
- फोटो : amar ujala

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली दौरे पर बेहद सक्रिय नजर आ रही हैं। बृहस्पतिवार देर रात वह रायबरेली के तिलोई में पुलिस हिरासत में मारे गए युवक राम औतार के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।



प्रियंका ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और न्याय दिलाने की बात कही।  प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार की पूरी मदद की जाएगी। मामले में इंसाफ दिलाया जाएगा। पुलिस की ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

priyanka gandhi vadra meets to a victim's family who was died in police custody.
- फोटो : amar ujala

दरअसल, अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मजरे पन्हौंना गांव निवासी राम औतार पासी की रविवार को पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई थी। मामले में एसपी ख्याति गर्ग ने शिवरतनगंज एसओ व चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था।

priyanka gandhi vadra meets to a victim's family who was died in police custody.
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

मृतक राम औतार पासी के घर पर प्रियंका गांधी वाड्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra meets to a victim's family who was died in police custody.
- फोटो : amar ujala

इसके पहले, प्रियंका गांधी ने लालगंज स्थित आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री पहुंचकर निगमीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों को संबोधित किया और कहा कि वह कर्मचारियों के संघर्ष के साथ हैं। वह जब बुलाएंगे वह यहां आएंगी। संसद से लेकर सड़क तक इसका विरोध होगा। रेल कोच फैक्ट्री का निगमीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
priyanka gandhi vadra meets to a victim's family who was died in police custody.
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed