फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleared the Main Exam hurdle... now the interview.

Lucknow News: मुख्य परीक्षा की बाधा पार...अब साक्षात्कार

Fri, 18 Sep 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Cleared the Main Exam hurdle... now the interview.
लखनऊ। यूपीपीसीएस की मुख्य परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ। इसमें समाज कल्याण विभाग से संचालित अलीगंज के आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र से तैयारी करने वाली 18 छात्राओं ने बाजी मारी। अब बस साक्षात्कार होना बाकी है। छात्राओं को साक्षात्कार की तैयारी भी प्रशिक्षण केंद्र ही कराएगा।
विज्ञापन

आदर्श पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में 120 छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा की निशुल्क आवासीय कोचिंग कराई जाती है। छात्राओं के रहने-खाने की व्यवस्था संस्थान की ओर से की जाती है। केंद्र प्रभारी अनामिका ने बताया कि वर्ष 2025 के बैच में प्रशिक्षण केंद्र से कोचिंग करने वाली 18 छात्राएं यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा में सफल हुई हैं।
विज्ञापन


इन छात्राओं ने पास की मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा में सफल रहने वाली छात्राओं में प्रियंका वर्मा, दीक्षा मौर्य, खुश्बू पटेल, प्रिया, गरिमा, रेशू चौधरी, रिंकी, सरिता देवी, गीता गौतम, निर्देश कुमारी, एकता, खु्श्बू, सुची रावत, ज्योत्सना, आरती भार्गव, नेहा गुप्ता, कविता वर्मा और प्रगति वर्मा शामिल हैं। केंद्र प्रभारी ने बताया कि छात्राओं को साक्षात्कार की तैयारी के लिए मॉक साक्षात्कार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed