फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल्याण सिंह: हिंदुत्व के नायक के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी, परिजनों से संवेदना जताई, तस्वीरें

Sun, 22 Aug 2021 01:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Aug 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi paid tribute to Kalyan Singh.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

हिंदुत्व के नायक के तौर पर पहचान रखने वाले व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह लखनऊ पहुंचे। कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह चार जुलाई से ही एसजीपीजीआई में भर्ती थे।



मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा, बुलंदशहर में किया जाएगा। इस दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजबीर सिंह, पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह से मिल कर संवेदनाएं व्यक्त की।

Prime minister Narendra Modi paid tribute to Kalyan Singh.
कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
कल्याण सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। पीएम मोदी के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Prime minister Narendra Modi paid tribute to Kalyan Singh.
- फोटो : amar ujala

इसके पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि आने वाली पीढ़ियां कल्याण के सांस्कृतिक पुनरुत्थान को लेकर दिए गए योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने हासिये के करोड़ों व्यक्तियों के उत्थान के लिए न सिर्फ काम किया, बल्कि उनकी आवाज भी बने। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनगिनत काम व प्रयास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi paid tribute to Kalyan Singh.
- फोटो : amar ujala
कल्याण सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi paid tribute to Kalyan Singh.
- फोटो : amar ujala
अंतिम दर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली वापस लौट गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed