{"_id":"60d6c7bd8ebc3e3423068f37","slug":"president-ramnath-kovind-s-family-members-wait-for-his-visit-to-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: ‘धुन्नी’ को भी है चाचा रामनाथ कोविंद का इंतजार, राजाजीपुरम में रहता है परिवार, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: ‘धुन्नी’ को भी है चाचा रामनाथ कोविंद का इंतजार, राजाजीपुरम में रहता है परिवार, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में पैतृक गांव के दौरे के बाद दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए उनकी भतीजी बृजकिशोरी वर्मा उर्फ धुन्नी भी आतुर हैं। राजाजीपुरम की डाक एवं तार कॉलोनी में रह रहीं धुन्नी राष्ट्रपति के सबसे बड़े भाई की बड़ी बेटी हैं। यहां वह अपने पति व बच्चों संग रहती हैं।
राष्ट्रपति के दामाद राजकिशोर वर्मा ने बताया कि उनके परिवार को गांव के दौरे के दौरान घर आने का भी न्योता आया था, लेकिन कुछ व्यस्तताओं के कारण वह वहां नहीं जा पा रहे। इधर लखनऊ में 28, 29 तारीख के दौरे में ही उनका परिवार उनसे मिलेगा।
बृजकिशोरी वर्मा उर्फ धुन्नी के दो बेटों में एक प्राइवेट नौकरी करने वाले सौरभ वर्मा व बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर गौरव के साथ ही बेटी आरुषी वर्मा को भी अपने नाना का इंतजार है। आरुषी महाराष्ट्र में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और इन दिनों लखनऊ आई हुई हैं।
आरुषी कहती हैं कि वैसे तो हम कभी भी उनके पास आ-जा सकते हैं लेकिन उसका जल्द कार्यक्रम नहीं बन पाता। यह अच्छा संयोग है कि लखनऊ में ही मौजूदगी के दौरान नानाजी का भी आने का कार्यक्रम बना है। इसलिए उनसे आसानी से मुलाकात हो सकेगी।
2 of 5
राष्ट्रपति के साथ उनके दामाद राजकिशोर (बाएं) व भतीजी (दाहिने)
- फोटो : अमर उजाला
केसरिया खीर, कढ़ी फुलके हैं पसंद
दामाद राजकिशोर वर्मा बताते हैं कि राष्ट्रपति को केसरिया खीर, कढ़ी व फुलके पसंद हैं। अक्सर परिवार के साथ खानपान में इसे वह खाते रहे हैं। लखनऊ दौरे पर उन्होंने घर के बने कुछ खाने की इच्छा जताई तो वह जरूर तैयार करके उनके पास ले जाएंगे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आना-जाना रहा है राजाजीपुरम में
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राजाजीपुरम् में आना जाना रहा है। राष्ट्रपति व राज्यपाल बनने से पहले जब वह लखनऊ आते थे तो अक्सर राजाजीपुरम् आते थे। यहां वह अपनी भतीजी सपना के एलआईजी स्थित मकान में भी ठहर चुके हैं। राज्यपाल रहते हुए भी वह राजाजीपुरम में भतीजी से मिलने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अमर टेलर ने कई बार सिले हैं उनके कपड़े
राजाजीपुरम ई ब्लॉक में दुकान संचालक अमर टेलर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पुराने टेलर हैं। राष्ट्रपति बनने से पूर्व कई बार अमर टेलर ने उनके पसंदीदा सूट सिले हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।