फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप पीड़िता के पिता से ऐसी बर्बरता कि कलेजा कांप जाए, पिटाई से आंत फटने से हुई मौत, तस्वीरें

Thu, 12 Apr 2018 02:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Apr 2018 02:05 AM IST
post mortem report on death of rape victim's father in unnao.

उन्नाव रेप कांड पीड़िता के पिता की विधायक के भाई व गुर्गों ने बेरहमी से पिटाई की थी। विधायक के गुर्गों ने उसे इस कदर पीटा था कि पीठ पर गहरे जख्म हो गए थे। पैरों से भी खून बह रहा था। जिला अस्पताल में न्यायिक हिरासत में पीड़ित के पिता की मौत के बाद वायरल हुए वीडियो में इसकी पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल परीक्षण के दौरान 3 अप्रैल की रात वीडियो बनाया गया था।



वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी बेरहम पिटाई से ही मौत की पुष्टि की है। उनके शरीर पर 14 चोटों के निशान थे। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के पिता की पीठ, बाएं हाथ, कूल्हा, जांघ व दाहिने पैर में गहरी चोटें पाई गई थीं। आंत में भी घाव हो गया था। इससे शरीर में संक्रमण फैल गया था। समय से इलाज न मिलने से उनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार चोटें छह से सात दिन पुरानी थीं। हालांकि, आंत का घाव कितना पुराना था इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। चिकित्सकों के अनुसार बाहरी चोट से ही आंत फटने के मामले आते हैं। एसीएमओ के नेतृत्व में जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों ने देर रात किशोरी के पिता के शव का पोस्टमार्टम किया।

आपको बता दें कि बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके समर्थकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के जेल में बंद पिता की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

post mortem report on death of rape victim's father in unnao.

पुलिस की गिरफ्त में आए विधायक पक्ष के लोग।

post mortem report on death of rape victim's father in unnao.

मृतक की पीठ पर चोट के निशान।

विज्ञापन
post mortem report on death of rape victim's father in unnao.

मृतक के पैरों पर लगे चोट के निशान।

post mortem report on death of rape victim's father in unnao.

पुलिस ने विधायक के भाई अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed