{"_id":"660a22caba684fc6830a5514","slug":"pop-artisan-killed-wife-and-two-children-in-lucknow-see-photos-2024-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्दयता की फोटो: मां को बचाने को गिड़गिड़ाते रहे मासूम...पैर पकड़े; फिर बेरहम बाप ने उन दोनों को भी मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दयता की फोटो: मां को बचाने को गिड़गिड़ाते रहे मासूम...पैर पकड़े; फिर बेरहम बाप ने उन दोनों को भी मार डाला
Mon, 01 Apr 2024 11:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बिजनौर के सरवन नगर इलाके में एक पीओपी कारीगर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसी कमरे में रहता रहा और दिन में काम पर भी जाता रहा। रविवार को मकान मालिक जब वहां पहुंचे तो बदबू आने पर कमरे में खिड़की से देखा। जहां महिला का शव पड़ा दिखा। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो महिला के अलावा अलग-अलग बोरे में उनके दोनों बच्चों की भी लाश मिली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घर की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से बलरामपुर के रतनपुर निवासी रामलगन गौतम बिजनौर के गौरी इलाके में किराये पर रहता था। वह पीओपी कारीगर है। 15 मार्च को उसने सरवन नगर में कमरा किराये पर लिया था। यहां पर वह पत्नी ज्योति(30), बेटी पायल (6) व बेटे आनंद (3) के साथ रह रहा था। रविवार दोपहर इलाके में रहने वाले मकान मालिक धीरेंद्र कुमार वहां पहुंचे। मकान से बहुत बदबू आ रही थी। वह तुरंत पहली मंजिल पर स्थित रामलगन के कमरे के बाहर गए। खिड़की से झांककर भीतर देखा तो जमीन पर ज्योति का शव पड़ा देखा। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी रामलगन को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
28 मार्च की रात वारदात को दिया अंजाम
डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 28 मार्च की रात उसने घटना को अंजाम दिया। सोते वक्त उसने पहले साड़ी से पत्नी ज्योति का गला कसा। जब उसकी सांसें थम गईं तब उसने पहले बेटी और फिर बेटे का हाथों से गला घोंट दिया। अपनों की हत्या करने के बाद भी उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखी।
डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 28 मार्च की रात उसने घटना को अंजाम दिया। सोते वक्त उसने पहले साड़ी से पत्नी ज्योति का गला कसा। जब उसकी सांसें थम गईं तब उसने पहले बेटी और फिर बेटे का हाथों से गला घोंट दिया। अपनों की हत्या करने के बाद भी उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी बोला....इसलिए की हत्या
पुलिस ने आरोपी से लंबी पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि वह करीब डेढ़ दशक पहले मुंबई में काम करता था। 2014 में वहीं पर उसने ज्योति से प्रेम विवाह कर लिया था। आरोपी के मुताबिक उसको शक था कि पत्नी के किसी दूसरे शख्स से संबंध हैं। वह उससे फोन पर बात करती थीं। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। तब वह उस युवक के साथ कमता इलाके में रहने लगी थीं। कुछ महीने के बाद वापस रामलगन के साथ रहने लगी थी। इन्हीं बातों की वजह से उसने साजिश रचकर ज्योति की हत्या की। फिर बच्चों को मारा।

मां को बचाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे थे बच्चे
डीसीपी के मुताबिक जैसे ही आरोपी ने पत्नी का गला कसा वैसे ही वह चींख पड़ीं। चीख सुनकर उसके दोनों बच्चे जाग गए। वह पिता का पैर पकड़ कर मां को बचाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन रामलगन को तरस नहीं आया। बच्चों की आंखों के सामने ही पत्नी को मा दिया। बाद में उसको लगा कि बच्चे किसी से कुछ कह न दें इसलिए एक एक कर उनको भी मौत के घाट उतार दिया।