फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोपहर शिवपाल तो शाम को अखिलेश के साथ, मुलायम के अंदाज से राजनीतिक पंडित भी दुविधा में

Wed, 31 Oct 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Oct 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
political pundits are confused on mulayam singh yadav's role.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को दोपहर में छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के ‘सेक्युलर मोर्चा’ के कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया तो वहां से निकलकर शाम को समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। भाई की पार्टी कार्यालय में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के टिप्स दिए तो अखिलेश की समाजवादी पार्टी के दफ्तर में भी उन्होंने यही काम किया। दोनों ही जगह उन्होंने महिलाओं के सम्मान की नसीहत भी दी।

political pundits are confused on mulayam singh yadav's role.
- फोटो : amar ujala

वैसे तो मुलायम सिंह यादव पिछले दिनों लोहिया ट्रस्ट में भी छोटे भाई शिवपाल के साथ मंच साझा कर चर्चा में आ चुके हैं। पर, उन्होंने छोटे भाई की पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पहली बार कदम रखकर फिर तरह-तरह की चर्चाओं को हवा दे दी है।

political pundits are confused on mulayam singh yadav's role.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

मुलायम ने शिवपाल के दफ्तर में भी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने को कहा और फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी के दफ्तर में भी यही आाह्वान किया। मुलायम के कभी शिवपाल तो कभी अखिलेश के साथ खड़े होने से राजनीतिक पंडित भी दुविधा में पड़ गए हैं। इनके लिए मुलायम के भावी सियासी कदम का अनुमान लगाना काफी कठिन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
political pundits are confused on mulayam singh yadav's role.
- फोटो : amar ujala

सपा ही परास्त कर सकती है सांप्रदायिक ताकतों को : मुलायम
मुलायम ने समाजवादी पार्टी के दफ्तर में आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें याद किया और कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने की क्षमता सपा में ही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी में हर स्तर पर महिलाओं को आगे लाने की जरूरत है। डॉक्टर लोहिया नर-नारी में भेद नहीं मानते थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने वाले पार्टी के गायकों की भी सराहना की। कहा कि गायन भी एक कला है।

विज्ञापन
political pundits are confused on mulayam singh yadav's role.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन में आचार्य नरेन्द्र देव के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समाजवादी पार्टी गरीबों, मजदूरों और किसानों की पार्टी है। उन्होंने विभिन्न जिलों और अलग-अलग राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से उनकी बातें सुनी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed