Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passersby caught the accused who was fleeing after snatching a chain

Lucknow News: चेन लूटकर भाग रहे आरोपी को राहगीरों ने पकड़ा

Sun, 22 Nov 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Passersby caught the accused who was fleeing after snatching a chain
चेन लूटकर भाग रहे आरोपी को राहगीरों ने पकड़ा।
आलमबाग। आशियाना के खजाना चौराहे के पास शुक्रवार शाम पति के साथ बाजार से लौट रही महिला की सोने की चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को राहगीरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-आई निवासी नूतन श्रीवास्तव के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह पति अभय के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक बदमाश उनकी चेन लूटकर भागने लगा। उनके शोर मचाने पर राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी की पहचान लखीमपुर खीरी के ईदगाह निवासी रंजीत कश्यप के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed