{"_id":"6b01fc3a553d7ad97b0bd8c4","slug":"woman-passenger-brutally-beaten-by-uniformed-man-on-train-video-goes-viral-lucknow-news-c-13-lko1070-2019393-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेन में महिला यात्री को वर्दीधारी ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेन में महिला यात्री को वर्दीधारी ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
लखनऊ। दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में एक वर्दीधारी के महिला यात्री की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिटाई से महिला का सिर फट गया और माथे से खून बहने लगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ''एक्स'' पर अदिति ने रेलवे को टैग करते हुए वीडियो साझा किया और शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, घटना के समय और स्थान का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने लखनऊ जंक्शन आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए हैं।
वीडियो में अन्य महिला यात्रियों को बीच-बचाव कर पीड़िता को बचाते और आरोपी से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान आरोपी का एक साथी वहां पहुंचा जिसके बाद वह मौके से भाग निकला। उसकी वर्दी पर हवलदार का बैज दिखाई दे रहा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह आरपीएफ, जीआरपी या सिविल पुलिस का कर्मचारी है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोच में मौजूद पुरुष यात्रियों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।