{"_id":"6b01fbf02e79aacdaf00a831","slug":"cjm-seeks-investigation-report-on-claim-regarding-forwarding-of-challan-to-court-lucknow-news-c-13-lko1096-2018947-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चालान कोर्ट भेजने के दावे पर सीजेएम ने मांगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चालान कोर्ट भेजने के दावे पर सीजेएम ने मांगी जांच रिपोर्ट
Sun, 22 Nov 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार कैडर के न्यायिक अधिकारी की कार के चालान को लेकर ट्रैफिक पुलिस और कोर्ट के रिकॉर्ड में विरोधाभास सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस कोर्ट को रिपोर्ट देकर चालान भेजने का दावा कर रही है, जबकि कोर्ट कार्यालय के मुताबिक चालान अब तक प्राप्त ही नहीं हुआ है। इस पर सीजेएम आशीष कुमार राय ने मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश एसीपी यातायात ई चालान को दिया है। अगली सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तारीख तय की गई है।
दरअसल, बिहार कैडर के न्यायिक अधिकारी त्रिभुवन यादव ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि उनकी कार के पंजीयन की वैधता 24 नवंबर 2026 तक है। दो जनवरी 2023 की शाम लखनऊ के विराटखंड में पार्किंग को लेकर सीसीटीवी कैमरे के जरिये उनकी कार का नंबर प्लेट का चालान किया गया था। उन्होंने कहा कि वह चालान का जुर्माना भरकर उसका निस्तारण कराने को तैयार हैं लेकिन साढ़े तीन साल बीतने के बावजूद चालान का पता नहीं चल पा रहा है।