फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कोरोना फाइटर्स को सलामः लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही नहीं गए घर

Sat, 18 Apr 2020 04:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Apr 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
policemen are performing their duties well during the lockdown in lucknow
कोरोना फाइटर्स - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही लखनऊ की सड़कों से लेकर गलियों तक पुलिस मुस्तैद है। क्या दिन, क्या रात, पुलिसकर्मी हर वक्त सड़कों और गलियों में नजर आने लगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही खाने-पीने का इंतजाम करने का जिम्मा भी इन लोगों ने उठा रखा है। सुरक्षा का दायित्व भी पुलिस बखूबी निभा रही है। पुलिसकर्मियों के लिए उनका फर्ज परिवार से भी बड़ा है। हालात यह है कई पुलिस वाले लगभग एक महीने से अपने  माता-पिता, पत्नी व बच्चों से मिल तक नहीं पा रहे हैं। समय मिलते ही मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग कर हालचाल लेते हैं। कुछ इंस्पेक्टर तो वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं।


 
policemen are performing their duties well during the lockdown in lucknow
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन में परिवार के साथ सामंजस्य कठिन
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को मार्च के पहले सप्ताह में हजरतगंज में तैनाती मिली। कुछ दिन में थानाक्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल ही कर सके थे कि लॉकडाउन की घोषणा हो गई। वे अपने फर्ज के साथ ही परिवार की हर जरूरत के लिए मोबाइल का सहारा ले रहे हैं। करीब एक महीने से अधिक समय हो गया लेकिन घर नहीं जा सके हैं। परिवार कानपुर में रहता है। उन्हें परिवार और ड्यूटी के बीच सामंजस्य बैठाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 
policemen are performing their duties well during the lockdown in lucknow
दरोगा प्रमोद सिंह - फोटो : amar ujala
राशन बंटवाने से लेकर गश्त तक का जिम्मा
दरोगा प्रमोद सिंह हजरतगंज के डालीबाग चौकी के प्रभारी हैं। लॉकडाउन के दौरान झुग्गी बस्तियों में खाना वितरण से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना भी उनकी जिम्मेदारी है। वहीं सुबह-शाम इलाके में गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा पूरा दिन 1090 चौराहे पर बनी बैरिकेडिंग पर निगरानी करते गुजर रही है। हालात यह है कि घर भी महज चंद घंटों के लिए ही जाते हैं। वहां भी नहाने के बाद ही घर में प्रवेश करते हैं, ताकि बच्चों व परिवार को संक्रमण से बचाया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
policemen are performing their duties well during the lockdown in lucknow
प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय - फोटो : amar ujala
वीडियो कॉलिंग कर बच्चों को पढ़ा रहे
हुसैनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने 20 मार्च से ही परिसर में डेरा जमा लिया है। वह कृष्णानगर स्थित आवास पर नहीं जा रहे हैं। वहां बूढ़ी मां, भाभी और पत्नी के अलावा दो बेटे और दो भतीजे हैं। भाई भी कानपुर में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। लॉकडाउन में थानाक्षेत्र के अलावा परिवार की भी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। हालात यह है कि पिछले 27 दिनों से वह घर नहीं गए हैं। रात को समय निकालकर वे वीडियो कॉलिंग कर 7वीं व 8वीं में पढ़ने वाले दोनों बेटों को पढ़ा रहे हैं। बुधवार को बेटे का जन्मदिन था। बेटे की कॉल आई, उसने घर आने को कहा। ड्यूटी और कोराना संक्रमण को देखते हुए मना कर दिया। इस पर पत्नी घर पर केक बनाकर दोनों बेटों के साथ आधी रात को थाने पहुंचीं और पति को भी केक खिलाया। 
विज्ञापन
policemen are performing their duties well during the lockdown in lucknow
प्रभारी निरीक्षक शारदा चौधरी - फोटो : amar ujala
ड्यूटी के साथ घर की जरूरतों का भी ध्यान
महिला थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक शारदा चौधरी के पति सीतापुर में तैनात हैं। लॉकडाउन में उनके ऊपर बूढ़ी सास के अलावा दो बच्चों की भी जिम्मेदारी है। राजधानी में इकलौता महिला थाना होने के कारण यहां महिलाओं से जुडे़ काफी मामले आते हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्हें बैरिकेडिंग व चौराहों पर भी मुस्तैद रहना है। फिर भी वह ड्यूटी से कभी समझौता नहीं करतीं। वहीं बीच-बीच में अधिकारियों के निर्देश पर जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए भी जाती हैं। बच्चे भी जरूरतों के लिए कॉल करते हैं। इसके बाद देर रात को घर पहुंचकर खाना बनाने की भी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed