कोरोना काल एक कठिन वक्त है। महामारी ने कई चुनौतियां पैदा की हैं। सामाजिक दूरी जरूरत बन गई है। इस दूरी के बीच आजादी के जश्न का उल्लास बनाए रखने को ‘अमर उजाला’ की एक साथ राष्ट्रगान की पहल को लखनऊ के गणमान्य लोगों ने सराहा, उन्होंने सभी से एक साथ, एक समय पर अपने घर से राष्ट्रगान की अपील की है। बस एक दिन दूर है आजादी के जश्न का दिन। आइए स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को और खास बनाते हैं और साथ मिलकर, एक ही समय पर गाते हैं राष्ट्रगान। ‘अमर उजाला’ के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विविध आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में 15 अगस्त को ठीक दस बजे 52 सेकंड के लिए सभी को साथ मिलकर राष्ट्रगान करना है। घर पर परिवार के साथ या कार्यालय में सहयोगियों के साथ राष्ट्रगान करने के बाद अपनी फोटो दिए गए वाट्सएप नंबर पर भेजनी है। चुनिंदा फोटो का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे कि राष्ट्रगान के दौरान सावधान की मुद्रा में ही रहें, उसके बाद ही फोटो क्लिक करें।
{"_id":"5f3667bb5ef4456819285db4","slug":"maa-tujhe-pranam-campaign-of-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साथ, एक समय पर, अपने घर से जाहिर करें जज्बात, कल सुबह साथ गाएं राष्ट्रगान, मिलकर कहें ‘मां तुझे प्रणाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ, एक समय पर, अपने घर से जाहिर करें जज्बात, कल सुबह साथ गाएं राष्ट्रगान, मिलकर कहें ‘मां तुझे प्रणाम’
Fri, 14 Aug 2020 04:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Aug 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंत देव्यागिरि
- फोटो : amar ujala
दूर रहकर एक साथ होने का अहसास कराएं
कोविड के कारण समारोह नहीं हो सकते हैं। कोई बात नहीं, हम सबके दिल एक दूसरे से जुड़े हैं। भावनाएं साथ हैं। ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान का हिस्सा बनिए और शहर के लोग अपने-अपने घरों में रहकर सुबह ठीक दस बजे राष्ट्रगान अवश्य करें। - महंत देव्यागिरि, मनकामेश्वर मठ मंदिर

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली
- फोटो : amar ujala
एकता की मिसाल कायम करें
मुल्क की आजादी में तमाम लोगों ने हिस्सा लिया और एकता के बल पर अंग्रेजों को मुल्क से निकाल बाहर किया था। आज हमारे लिए जरूरी है कि हम मिलकर अपनी आजादी की हिफाजत करें। एकता की मिसाल कायम रखते हुए 15 अगस्त को यौमे आजादी के मौके पर अपने घरों में सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और खड़े होकर राष्ट्रीय गान गाएं। - मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, ईदगाह के इमाम व अध्यक्ष इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया

प्रो आलोक कुमार राय
- फोटो : amar ujala
स्टूडेंट्स और शिक्षक घरों से गाएं जन गण मन...
स्वतंत्रता दिवस का उल्लास तो हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इस दिन का जश्न हम सब मिलकर मनाएंगे। बस इस बार एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। मेरी विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स, शिक्षिकों व आम लोगों से अपील है कि वे सुबह 10 बजे राष्ट्रगान करें। - प्रो. आलोक कुमार राय, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय

प्रो. विनय कुमार पाठक
- फोटो : amar ujala
सुरों से जताएं एकता की शक्ति
मिले सुर मेरा तुम्हारा तो सुर बने हमारा... ये गीत तो आज भी हर किसी की जुबान पर है। तो चलिए साथ मिलकर सुर मिलाते हैं और 15 अगस्त की सुबह अपने-अपने घर में 52 सेकंड के लिए साथ गाते हैं राष्ट्रगान। विवि के शिक्षिक, स्टूडेंट्स व आम लोग जरूर इस अभियान का हिस्सा बनेगें। - प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, एकेटीयू