फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरी बीवी की एक युवक से दोस्ती: भाजपा सांसद के बेटे से पुलिस ने की 5 घंटे पूछताछ, इस बार सुनाई नई कहानी

Wed, 17 Mar 2021 08:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
police interrogated ayush kishore son of mohanlalganj bjp mp kaushal kishore about five hours
आयुष किशोर - फोटो : amar ujala

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर से पुलिस ने करीब पांच घंटे तक की पूछताछ की। इस बार आयुष ने नई कहानी बताई जिसमें उसकी पत्नी के दूसरे युवक से दोस्ती होने की बात कही। इसकी जानकारी होने पर वारदात वाली रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। तभी उसके साले आदर्श ने पीछे से उस पर दो गोलियां चलाईं। 



आयुष ने बताया कि जिस पिस्तौल से गाली चलाई गई थी, वह चंदन गुप्ता ने आदर्श को दी थी। मड़ियांव थाने में आयुष मंगलवार दोपहर 2.30 बजे पहुंचा। उसे पूछताछ के बाद पुलिस ने शाम करीब 7.30 बजे छोड़ा। इस दौरान एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह व इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने वारदात से जुड़े कई सवाल किये गए।
 

police interrogated ayush kishore son of mohanlalganj bjp mp kaushal kishore about five hours
थाने पहुंचा आयुष किशोर। - फोटो : amar ujala

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, मंगलवार को आयुष के दिए गए बयान में कई तथ्य सामने आए हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आयुष को जिस पिस्तौल से गोली मारी गई थी, वह लाइसेंसी है। इसकी पुष्टि हो गई है लेकिन कचहरी के असलहा विभाग के रिकॉर्ड में अभी यह सामने नहीं आया है कि पिस्तौल का लाइसेंस किसके नाम पर है। वहीं इसकी पुष्टि करने के लिए चंदन को भी नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चंदन व आयुष को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पिस्तौल की पुष्टि होने के बाद इस वारदात की गुत्थी सुलझ सकेगी। 
 

police interrogated ayush kishore son of mohanlalganj bjp mp kaushal kishore about five hours
आयुष किशोर व उसकी पत्नी। - फोटो : amar ujala

आयुष ने पूछताछ में बताया कि उसको जानकारी मिली कि अंकिता की दोस्ती किसी मनीष नाम के युवक से है जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में वह घर छोड़ कर जा रहा था। तभी आदर्श ने उसे पीछे से दो गोली मारी थीं। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने के लिए चंदन गुप्ता, अंकिता और मनीष से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
police interrogated ayush kishore son of mohanlalganj bjp mp kaushal kishore about five hours
भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू ने नस काटी। - फोटो : amar ujala

अंकिता को अस्पताल से मिली छुट्टी
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी अंकिता की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अंकिता ने रविवार रात सांसद के घर के पास हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। हाथ में कई जगह कट होने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
police interrogated ayush kishore son of mohanlalganj bjp mp kaushal kishore about five hours
आयुष किशोर की पत्नी अंकिता। - फोटो : amar ujala

इसके पहले अंकिता ने खुदकुशी की धमकी देते हुए दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके नंदा के मुताबिक उसके हाथ में चार पांच जगह कट थे। हालांकि इस खुद की कलाई पर वार करते समय उसकी कोई नस नहीं कटी थी, जिसके कारण वह खतरे से बाहर थी। फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed