फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस को सीसीटीवी में नजर आए 20 लाख रुपये की लूट के संदिग्ध, तस्वीरें

Sat, 14 May 2016 09:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
Police got CCTV footage of twenty lakh rupees loot.

लखनऊ के हजरतगंज में राजभवन के सामने सिक्योरिटी एजेंसी संचालक से 20 लाख लूटने वाले बदमाशों ने चार दिन पहले एक निजी कंपनी के रिकवरी एजेंट से एक लाख लूटे थे।

Police got CCTV footage of twenty lakh rupees loot.

सीसीटीवी फुटेज में दोनों वारदातों के दौरान हजरतगंज के विभिन्न स्थानों पर नजर आए बाइक सवार दो युवक की तलाश शुरू की गई है। दोनों वारदातों से संबंधित सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ कपड़ों में अंतर नजर आया।

Police got CCTV footage of twenty lakh rupees loot.

इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी संचालक पंकज मिश्रा से 20 लाख की लूट के मामले में चार सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए। पिछली सीट पर सवार हरी टी-शर्ट पहने युवक का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है, जबकि बाइक चला रहे सफेद शर्ट वाले संदिग्ध ने हेलमेट लगा रखा था। विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर लुटेरों का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police got CCTV footage of twenty lakh rupees loot.

इस बीच सोमवार को वर्ल्डटॉप रिस्क मैनेजमेंट कंपनी के रिकवरी एजेंट मनीष कुमार व उसकी सीमा से एक लाख की लूट की पड़ताल कर रही पुलिस टीम ने एसबीआई की मुख्य शाखा से लेकर लक्ष्मण मेला पार्क व अन्य संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

विज्ञापन
Police got CCTV footage of twenty lakh rupees loot.

20 लाख की लूट में संदेह के घेरे में लिए गए बाइक सवार सोमवार को हुई वारदात के दौरान संबंधित रास्ते पर फर्राटा भरते नजर आए। फर्क सिर्फ इतना था कि बाइक चालक के तन पर काली और पिछली सीट पर सवार संदिग्ध ने लाइट कलर फुट शर्ट पहन रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed