{"_id":"606d9ca8dc926e734419a88d","slug":"police-exposed-illigal-weapon-factory-in-balrampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, अपराधियों से बरामद हुआ ये सारा सामान, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, अपराधियों से बरामद हुआ ये सारा सामान, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मामले का खुलासा करते एसपी बलरामपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड कर दिया है। मौके पर ही दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। फैक्टरी में भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी हेमंत कुटियाल ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। पकड़े गए दोनों अपराधियों में से एक के ऊपर 11 और दूसरे पर तीन आपराधिक मामले पुलिस रिकार्ड में पहले से दर्ज हैं।
एसपी कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके निर्देशन में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व पंचायत चुनाव को सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
2 of 5
बरामद हुआ सामान।
- फोटो : अमर उजाला
अभियान के क्रम में एएसपी अरविंद मिश्र व सीओ उतरौला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उतरौला पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरणों की बरामदगी की है। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उतरौला कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव सुवांव नाला के पास आम के बाग से धौरहरा निवासी वसीम उर्फ लोधई और पुरैना वाजिद निवासी छोटकाई को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक बलरामपुर।
- फोटो : अमर उजाला
ये बरामद हुआ सामान
दोनों अभियुक्तों के कब्जे से आधा दर्जन से अधिक निर्मित अवैध शस्त्र पांच अदद 315 बोर, पांच अदद बैरलबोर, दो अदद 32 बोर और तीन अर्द्धनिर्मित अवैध असलहे और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौके से हथौड़ी, छेनी, प्लास, पेंचकस, स्प्रिंग, नटबोल्ट, मोमबत्ती, माचिस, कोयला व टार्च आदि उपकरण भी बरामद किए गए है। हिस्ट्रीशीटर वसीम के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज है। छोटकाई के ऊपर भी उतरौला कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक के साथ-साथ सभी पुलिस टीम को एसपी ने 20 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।