पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड कर दिया है। मौके पर ही दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। फैक्टरी में भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी हेमंत कुटियाल ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। पकड़े गए दोनों अपराधियों में से एक के ऊपर 11 और दूसरे पर तीन आपराधिक मामले पुलिस रिकार्ड में पहले से दर्ज हैं।
एसपी कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके निर्देशन में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व पंचायत चुनाव को सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
2 of 5
बरामद हुआ सामान।
- फोटो : अमर उजाला
अभियान के क्रम में एएसपी अरविंद मिश्र व सीओ उतरौला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उतरौला पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरणों की बरामदगी की है। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उतरौला कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव सुवांव नाला के पास आम के बाग से धौरहरा निवासी वसीम उर्फ लोधई और पुरैना वाजिद निवासी छोटकाई को गिरफ्तार किया गया है।
4 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक बलरामपुर।
- फोटो : अमर उजाला
ये बरामद हुआ सामान
दोनों अभियुक्तों के कब्जे से आधा दर्जन से अधिक निर्मित अवैध शस्त्र पांच अदद 315 बोर, पांच अदद बैरलबोर, दो अदद 32 बोर और तीन अर्द्धनिर्मित अवैध असलहे और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
मौके से हथौड़ी, छेनी, प्लास, पेंचकस, स्प्रिंग, नटबोल्ट, मोमबत्ती, माचिस, कोयला व टार्च आदि उपकरण भी बरामद किए गए है। हिस्ट्रीशीटर वसीम के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज है। छोटकाई के ऊपर भी उतरौला कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक के साथ-साथ सभी पुलिस टीम को एसपी ने 20 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।