फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक से पकड़ा महिला का गला रेतने का आरोपी, तीन साल से थे संबंध, परेशान होकर रची हत्या की साजिश

Fri, 11 Oct 2019 02:57 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 11 Oct 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
police arrested woman's throat cutter accused from facebook in lucknow
फेसबुक से पकड़ा आरोपी - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोर्साइंगंज में इकाना स्टेडियम के पास बुधवार देर रात महिला का गला रेतकर फेंकने के आरोपी गोेमतीनगर के विशालखंड निवासी नदीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नदीम तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बेसुध महिला से मिले एक गलत मोबाइल नंबर के कई कॉम्बिनेशन बनाकर ब्यौरा निकलवाया। नंबरधारक के नाम के आधार पर फेसबुक आईडी खंगाली। महिला ने कागज में ‘एन’ लिखकर आरोपी की तरफ इशारा किया था। नदीम खान नाम की फेसबुक आईडी में महिला के फोटो देख पुलिस ने रातों-रात उसे दबोच लिया। पूछताछ में नदीम ने बताया कि महिला पति से अलग रह रही है और तीन साल से वह उसके संपर्क में था। उसके बढ़ते खर्चों से परेशान होकर हत्या की साजिश रची। नदीम को जेल भेज दिया गया है।

police arrested woman's throat cutter accused from facebook in lucknow
लोहिया अस्पताल में भर्ती सीमा - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लोहिया अस्पताल में महिला ने पुलिस को कागज में ‘एन’ लिखकर दिया। उसने इशारे से बताया कि इसी व्यक्ति ने गला रेता है। उसने कागज में मोबाइल नंबर 7949367777 भी लिखकर दिया। हालांकि, यह मोबाइल नंबर गलत निकला। चूंकि, महिला बेहोश हो चुकी थी इसलिए पुलिस के पास कोई और रास्ता नहीं था। यह मानते हुए कि महिला ने मोबाइल नंबर में कुछ नंबर आगे-पीछे कर दिए होंगे, सर्विलांस टीम ने उक्त नंबर के कई कॉम्बिनेशन बनाए। कॉम्बिनेशन के नंबरों को डायल करके देखा गया। कई नंबर पर घंटी बजी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। नंबरधारकों के नाम और पते मिलने के बाद पुलिस टीम ने उनकी फेसबुक आईडी खंगाली।

police arrested woman's throat cutter accused from facebook in lucknow
लोहिया अस्पताल में भर्ती सीमा - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि एक कॉम्बिनेशन नंबर 9794367777 नदीम खान के नाम का मिला। यह महिला के द्वारा बताए गए ‘एन’ अक्षर से मेल खा रहा था। पुलिस ने नदीम खान के नाम से बनी फेसबुक आईडी खंगालनी शुरू कीं। एक आईडी में उक्त महिला के फोटो मिल गए। नदीम को पकड़ने के लिए रातों-रात गोसाईंगंज इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय और नाका इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे के साथ कांस्टेबल वीर सिंह की टीम लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested woman's throat cutter accused from facebook in lucknow
फेसबुक पोस्ट और हाथ की अंगूठी से आरोपी तक पहुंचे - फोटो : amar ujala
फेसबुक पर पोस्ट फोटो और महिला के हाथ के जेवर एक जैसे थे
नदीम खान की फेसबुक आईडी पर जिस महिला की तस्वीर थी, उसके बायीं हाथ की अंगुलियों में सोने की एक अंगूठी, एक लोहे का छल्ला और एक चांदी की अंगूठी नजर आ रही है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती महिला का बायां हाथ देखा तो वैसी ही अंगूठियां दिखीं।

 
विज्ञापन
police arrested woman's throat cutter accused from facebook in lucknow
आरोपी नदीम - फोटो : amar ujala
नदीम की कार चलाते हुए फोटो से भी मिला सुराग
नदीम खान ने अपनी फेसबुक आईडी पर कार चलाते हुए एक फोटो पोस्ट की थी। पुलिस ने उक्त फोटो से कार का नंबर लेकर पड़ताल की तो वह हुसैनगंज के उदयगंज निवासी वसीम की निकली। पुलिस वसीम तक पहुंची तो उसने बताया कि नदीम उसकी वैन चलाता है। फेसबुक पर जिस वैन की फोटो नदीम ने पोस्ट की है, वह उसकी ही थी। कुछ महीने पहले उक्त वैन उसने नदीम को बेच दी थी। उक्त वैन से वह डीपीएस के बच्चों को घर लाता व ले जाता है। उसने नदीम और घायल महिला के फोटो देखकर दोनों की पहचान की। उससे ही नदीम के घर का पता लेकर पुलिस ने घेराबंदी की।

डीपीएस में वैन चलाता है आरोपी, वहीं महिला से हुई मुलाकात
इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया कि नदीम खान शादीशुदा है। वह जिस डीपीएस स्कूल में वैन चलाता है, घायल महिला वहीं काम करती है। दोनों की अक्सर मुलाकात व बातचीत होती थी। महिला अपने पति को छोड़कर पांच साल की बेटी के साथ अलग रह रही है। उसका एक बेटा भी है जो पति के साथ रहता है। करीब तीन साल से नदीम और महिला के बीच संबंध हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed