गोंडा में शादी रचाने जा रहे दूल्हे को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। वजह जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
गोंडा के वीरेपुर गांव में गुरुवार रात बारात लेकर दूसरी शादी रचाने पहुंचा दूल्हा अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका और थाने पहुंच गया। पुलिस ने दूसरी शादी रोक दी और दूल्हे और दूल्हे के परिवार वालों को अदालत का फैसला आने तक दूसरी शादी न करने की हिदायत दी है।
थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रियंवद मिश्र ने बताया कि गुरुवार रात उनके मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है, जबकि पहली पत्नी का मामला अदालत में विचाराधीन है।
इसी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और सात फेरे लेने जा रहे दूल्हे की शादी रोक दी और दूल्हे को थाने ले आए। इस बीच पहली पत्नी भी परिवारीजनों के साथ पहुंच गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के धनौली निवासी अवधेश वर्मा पुत्र शोभाराम वर्मा की शादी कोतवाली नगर क्षेत्र के ही शेखापुर गांव के हरीराम की पुत्री नीलू के साथ वर्ष 2010 में हुई थी।