फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bahraich: यूके रॉयल अवार्ड से नवाजी गईं पिंक रिक्शा चालक आरती, लंदन में हुआ सम्मान, प्रिंस विलियम से भी मिलीं

Fri, 24 May 2024 06:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 May 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Pink rickshaw driver Arti gets UK Royal Award.
- फोटो : amar ujala
पिंक रिक्शा चलाने वाली आरती को लंदन में सम्मानित किया गया है। बीते साल गांधी जयन्ती के अवसर पर डीएम मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से ऋण दिलाकर जिले की पांच महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें पिंक रिक्शा उपलब्ध कराकर अभिनव पहल की थी।


इसके लिए चयनित तलाकशुदा निराश्रित पांच महिलाओं बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती को शहर की सड़कों पर पिंक आटो का सारथी बनने का अवसर मिला था।
Pink rickshaw driver Arti gets UK Royal Award.
- फोटो : amar ujala

जिले के रिसिया ब्लॉक की रहने वाली पिंक रिक्शा चालक आरती को 22 मई 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंस ट्रस्ट के द्वारा यूके रॉयल अवार्ड से नवाजा गया है। एक निजी फाउंडेशन से जुड़ी हुई आरती को जिला प्रशासन की ओर से 02 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार की पिंक ई रिक्शा स्कीम के तहत ई-रिक्शा मिला था। जहां तक बात की जाय यूके. रॉयल अवार्ड की तो इसके लिए सम्पूर्ण विश्व से नामांकन मांगा गया था।

Pink rickshaw driver Arti gets UK Royal Award.
- फोटो : amar ujala
ई-रिक्शा चालक आरती का चयन 'अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण’ अवॉर्ड के लिए हुआ है। कार्यक्रम के लिए लन्दन आने- जाने के लिए प्रिंस ट्रस्ट के द्वारा आरती को सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pink rickshaw driver Arti gets UK Royal Award.
bahraich - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के बाद आरती सहित अन्य प्रतिभागियों के विश्व प्रसिद्ध बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात का अवसर भी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
Pink rickshaw driver Arti gets UK Royal Award.
- फोटो : amar ujala

बोली डीएम, जिले के लिए गौरव की बात
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पिंक रिक्शा चालक आरती को यूके रॉयल अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। डीएम ने कहा कि आरती को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से आकांक्षात्मक जिले में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। डीएम ने कहा कि उन्हें विश्वास है जिले की महिलाएं आरती से प्रेरणा लेकर अपने लिए स्वावलंबन की राह चुनकर नई इबारत लिखने का संकल्प लेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed